फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   school principal molested student in dadari in greater noida

स्कूल प्रबंधक ने दरवाजा बंद कर ऑफिस में की छात्रा से छेड़छाड़

Mon, 08 Feb 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 08 Feb 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
school principal molested student in dadari in greater noida

दादरी। सातवीं कक्षा की एक छात्रा ने स्कूल प्रबंधक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रबंधक ने उसे ऑफिस के अंदर बुलाकर अश्लील हरकतें की।

विज्ञापन


विरोध करने पर पिटाई कर दी। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्रबंधक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया।

दादरी निवासी एक किशोरी कस्बे के स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है। वह शनिवार को स्कूल गई थी। आरोप है कि प्रबंधक ने छात्रा को ऑफिस बुलाया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छात्रा ने रोते हुए विरोध किया। आरोपी ने छात्रा को छड़ी से पीटा। उसने किसी को कुछ न बताने की धमकी देते हुए छात्रा को ऑफिस से बाहर जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों ने स्कूल के अध्यापक को पीटा

school principal molested student in dadari in greater noida

डरी सहमी छात्रा स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर पहुंची तो परिजनों ने उससे पूछताछ की। तब जाकर उसने सारी बात घर वालों को बताई।


छात्रा की बात सुनकर परिजन आक्रोशित होकर स्कूल पहुंचे तो प्रबंधक वहां से फरार हो चुका था। लोगों ने मौके पर मौजूद एक अध्यापक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

परिजनों की शिकायत पर आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया, जिसके बाद प्रबंधक को छोड़ दिया गया। -होमसिंह यादव प्रभारी,दादरी कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed