फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   school operator faced losses during Covid and started cyber fraud

ठगी का नया पैंतरा: कोरोना में हुआ घाटा तो स्कूल संचालक बन गया साइबर ठग, दिल्ली पुलिस ने राजस्थान से ऐसे दबोचा

Tue, 17 Jun 2025 02:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 17 Jun 2025 02:00 PM IST
सार

Delhi Cyber Crime: दिल्ली पुलिस ने  राजस्थान के सीकर से एक स्कूल संचालक को पकड़ा है। ऑनलाइन निवेश के नाम पर महिला से ठगी की थी। आरोपी ने बताया कि कोविड काल में वह घाटे में चला गया था, तभी से साइबर ठगी करने लगा।

विज्ञापन
school operator faced losses during Covid and started cyber fraud
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस के साइबर थाना टीम ने राजस्थान के सीकर से एक स्कूल संचालक को गिरफ्तार किया है। स्कूल संचालक ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर महिला से 29 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। आरोपी 44 वर्षीय चोथमल सैनी को पुलिस कई साल से तलाश कर रही थी, उस पर जिले में पहले भी दो ठगी के मामले दर्ज हैं। चोथमल सैनी के पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद किया है। आरोपी ने बताया कि कोविड काल में वह घाटे में चला गया था, जिसके बाद वह साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देने लगा।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि साइबर थाना पुलिस को पीड़ित एसश्रीवास्तव ने अपने साथ ठगी की शिकायत दी।उन्होंने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से एक वेबसाइट की जानकारी दी। यह वेबसाइट पार्ट-टाइम जॉब उपलब्ध कराने के साथ ही ऑनलाइन निवेश में मदद करती थी। पीड़ित ने आरोपियों द्वारा दिए गए खातों में निवेश के नाम पर पैस जमा करना शुरू किया।
विज्ञापन


पीड़िता जितना पैसा जमा करती वेबसाइट पर मौजूद उसके अकाउंट में वह पैसा दिखाई देता। पीड़ित ने कुल 29 लाख रुपए जमा किए, जो लाभ के बाद कई करोड़ में बदल गया। लेकिन जब पीड़िता ने वेबसाइट पर मौजूद अपने अकाउंट से पैसा निकालने की कोशिश की तो वह पैसा नहीं निकाल सकी। जिसके बाद उसे अपने साथ ठगी होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने तुंरत पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर प्रवेश कौशिक की टीम ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में बैठ कर रह रहे थे ठगी
पुलिस ने आरोपियों की तकनीकी निगरानी, डिजिटल फुटप्रिंट और मनी ट्रेल का विश्लेषण किया। जिससे पता चला कि आरोपी जिस व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे थे वह फर्जी पहचान पर लिए गए नम्बर थे। आरोपियों ने पूरे भारत से करंट अकाउंट चला रहे लोगों से कमीशन के आधार पर उनके अकाउंट किराए पर लिए थे। जिनमें पीड़िता से पैसा जमा कराए गए थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि सभी खाताधारकों को जयपुर व सीकर के अलग अलग होटलों में बुलाया गया था। पुलिस ने राजस्थान के विभिन्न जिलों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सीकर से पुलिस ने चोथमल सैनी को वारदात में इस्तेमाल मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।

कोविड के दौरान घाटे में आया तो करने लगा साइबर ठगी
आरोपी चोथमल सैनी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसे अपना स्कूल चलाने के लिए पैसे की जरूरत थी क्योंकि वह कोविड काल से घाटे में था और कमीशन के आधार पर धोखेबाजों को बैंक खाता उपलब्ध कराता था। संदिग्ध ठगी की गई राशि/भुगतान को विभिन्न खातों में जमा करवाते हैं और भुगतान को नकद में लेते हैं। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर अब उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयाा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed