फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   School education ranking punjab gets first ranking sisodia says its secret friendship between captain amarinder and manish sisodia

स्कूल एजुकेशन रैंकिंग: पंजाब को मिला पहला स्थान तो भड़के सिसोदिया, कहा- कैप्टन और पीएम के बीच है सीक्रेट दोस्ती

Sat, 12 Jun 2021 04:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 12 Jun 2021 04:32 PM IST
सार

सिसोदिया ने कहा कि, कैप्टन (अमरिंदर सिंह) को पीएम मोदी का आशीर्वाद प्राप्त है। वह बोले कि दिल्ली के स्कूलों को इस लिस्ट में काफी नीचे जगह मिली है।

विज्ञापन
School education ranking punjab gets first ranking sisodia says its secret friendship between captain amarinder and manish sisodia
मनीष सिसोदिया - फोटो : आप के यूट्यूब अकाउंट से वीडियो ग्रैब

विस्तार

केंद्र सरकार ने वर्ष 2019-20 के लिए परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) की रैंकिंग जारी की है। इसमें पंजाब को पहला स्थान मिला है। इस रेटिंग के सामने आने के बाद आम आदमी केंद्र और पंजाब सरकार दोनों पर निशाना साधा है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच "सीक्रेट" दोस्ती होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि, कैप्टन (अमरिंदर सिंह) को पीएम मोदी का आशीर्वाद प्राप्त है। वह बोले कि दिल्ली के स्कूलों को इस लिस्ट में काफी नीचे जगह मिली है। पंजाब में पिछले पांच साल में करीब 800 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं और कई स्कूलों का संचालन अब निजी प्रतिष्ठान कर रहे हैं इसके बाद भी पंजाब सूची में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में प्रमुख विपक्षी पार्टी है। अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में सिसोदिया ने इस रैंकिंग के आने के बाद आरोप लगाया है कि पंजाब के सरकारी स्कूलों की हालत बेहद खराब है और अभिभावक तक अपने बच्चों को इन स्कूलों में भेजना पसंद नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तो यह भी कहा कि यह रैंकिंग पंजाब की स्कूली शिक्षा में असफलता को छिपाने का प्रयास है। बोले कि आने वाले दिन में हो सकता है कि केंद्र अस्पतालों की रैंकिंग निकाले जिसमें भी कहे कि पंजाब सरकार के अस्पताल सबसे अच्छे हैं। ऐसा लगता है कि मोदीजी और कैप्टन के बीच सीक्रेट दोस्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed