{"_id":"5e28dda28ebc3e4b2c33e184","slug":"school-drop-out-bagga-has-received-diploma-in-national-development-from-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली चुनाव: स्कूल ड्रॉप आउट बग्गा ने चीन से लिया है राष्ट्रीय विकास में डिप्लोमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली चुनाव: स्कूल ड्रॉप आउट बग्गा ने चीन से लिया है राष्ट्रीय विकास में डिप्लोमा
Thu, 23 Jan 2020 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 23 Jan 2020 05:11 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी उम्मीदवार तेजिंदर सिंह बग्गा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व आप नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण को थप्पड़ मारकर चर्चा में आये तेजिंदर सिंह बग्गा स्कूल ड्रॉप आउट हैं लेकिन उन्होंने चीन के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय से राष्ट्रीय विकास में डिप्लोमा किया है। यह बात बग्गा के चुनावी हलफनामे से सामने आई है।
विज्ञापन
बग्गा ने अपने चुनावी हलफनामे में यह भी कहा है कि वह इग्नू से बैचलर प्रीप्रेटरी प्रोग्राम (बीपीपी) कर रहा है। भाजपा ने 2017 में बग्गा को प्रदेश प्रवक्ता बनाया था।
विज्ञापन
प्रशांत भूषण को थप्पड़ मारने से लेकर, अरुंधति राय के कार्यक्रम में विघभन डालने और कांग्रेस मुख्यालय के बाहर चाय बेचने तक को लेकर और विवादित ट्वीट को लेकर बग्गा हमेशा चर्चा में रहा।
विज्ञापन
वह हरि नगर विधानसभा से चुनाव मैदान में है और जीत के 60 दिन के भीतर क्षेत्र को प्रदूषण रहित बनाने और वहां स्मॉग टॉवर लगाने का वादा मतदाताओं से किया है।
बग्गा ने अपना करियर भगत सिंह क्रांति सेना के साथ शुरू किया था। बग्गा को 2011 में उस समय प्रसिद्धि मिली थी जब कश्मीर पर बयान देने के सिलसिले में उसने प्रशांत भूषण को थप्पड़ मारा था।