फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   School children will be taught the right use of social media

स्कूली बच्चों को दी जाएगी सोशल मीडिया के सही उपयोग की शिक्षा

Mon, 16 Nov 2020 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 Nov 2020 05:49 AM IST
विज्ञापन
School children will be taught the right use of social media
प्रतीकात्मक तस्वीर

साइबर क्राइम से निपटने के लिए दिल्ली के लगभग 7.3 लाख बच्चों को सोशल मीडिया के सही उपयोग की शिक्षा दी जाएगी। इसमें छावनी परिषद, एनडीएमसी समेत दिल्ली सरकार के लगभग सभी 1040 स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे। 

विज्ञापन


दिल्ली के उप शिक्षा निदेशक मोहिंदर पाल ने बताया कि नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) ने इसको लेकर एक कार्यक्रम तैयार किया है। यह कार्यक्रम आगामी 23 नवंबर से शुरू किया जाएगा। इसमें 13 जिलों के 9 से 12वीं कक्षा तक के छात्र शामिल होंगे। इसके लिए एनसीईआरटी ने सभी स्कूलों, शिक्षकों के अलावा बच्चों के अभिभावकों को भी दिशा निर्देश भेज दिया है। मोहिंदर पाल ने बताया कि सोशल मीडिया के सही उपयोग की जानकारी देना बच्चों के लिए बेहद आवश्यक है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के खतरे के चलते बच्चों की कक्षाएं ऑनलाइन चलाई जा रही हैं। ऐसा कब तक चलता रहेगा, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में बच्चों को साइबर क्राइम और  उससे होने वाले खतरे के विषय में समझाना बेहद जरूरी है। बच्चों को साइबर खतरों को समझाना और उनसे बचाना सरकार की भी जिम्मेदारी है। इसके लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। शिक्षा विभाग एनसीईआरटी के सहयोग से सरकार के इस निर्णय को सफल बनाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed