{"_id":"857b8986937942cbf340a3d3bcd346db","slug":"scheduled-from-ghaziabad-noida-greater-noida-s-city-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद से भी जाएंगी नोएडा-ग्रेटर नोएडा की सिटी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद से भी जाएंगी नोएडा-ग्रेटर नोएडा की सिटी बसें
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 14 Jun 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच संचालित होने वाली बस सुविधा का लाभ मिलेगा। शुक्रवार को मुख्य सचिव आलोक रंजन ने यूपीएसआरटीसी एमडी, नोएडा प्राधिकरण चेयरमैन और जीडीए वीसी के साथ बैठक में सिटी बसों का नए सिरे से रूट गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नए रूट में गाजियाबाद के विजयनगर, प्रतापविहार, इंदिरापुरम, कौशांबी, वैशाली आदि क्षेत्र शामिल होंगे। यहां याद दिला दें कि इससे पहले सिटी बस संचालन के लिए नोएडा और ग्रेनो प्राधिकरण ने गाजियाबाद को बाहर करते हुए स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) गठित करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि गाजियाबाद और टीएचए से बड़ी संख्या में लोग कामकाज के लिए नोएडा-ग्रेनो जाते हैं। नोएडा-ग्रेनो में रेलवे स्टेशन न होने के कारण यहां आने-जाने वाले लोग भी गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर उतरते हैं।
विज्ञापन
बिना गाजियाबाद को शामिल किए नोएडा-ग्रेनो सिटी बस सेवा का अधिक लाभ नहीं होता। मुख्य सचिव ने नए सिरे से रूट निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। नए रूट प्लान में गाजियाबाद को सिटी बस सेवा मिलेगी।