{"_id":"59b7929e4f1c1bf47f8b6390","slug":"sc-ban-on-firecrackers-matter-supreme-court-directs-to-constitute-a-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एनसीआर में पटाखों पर प्रतिबंध के लिए बने कमेटी: सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एनसीआर में पटाखों पर प्रतिबंध के लिए बने कमेटी: सुप्रीम कोर्ट
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दर्ज की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आज सरकार को एक समिति के गठन का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कमेटी को अपनी रिपोर्ट 31 दिसंबर 2017 तक सौंपने को कहा है।
विज्ञापन
कोर्ट ने कहा है कि केंद्रीय पदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन की अध्यक्षता में इस कमेटी का गठन किया जाना चाहिए। बता दें कि दिसंबर 2016 में सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश के तहत दिल्ली-एनसीआर में पटाखे बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
अदालत ने यह फैसला बढ़ते प्रदूषण की वजह से लिया था। बता दें कि यह याचिका पिछले साल दिवाली से पहले डाली गई थी जिस पर आज सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इस कमेटी के गठन का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन