फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saved the lives of suffering from rare genetic diseases of the heart

दिल के दु्र्लभ आनुवांशिक रोग से पीड़ित की बचाई जान

Tue, 29 Dec 2015 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 29 Dec 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
Saved the lives of suffering from rare genetic diseases of the heart

फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने दिल की दुर्लभ आनुवांशिक बीमारी से पीड़ित युवक की ओपन हार्ट सर्जरी कर उसका जीवन बचा लिया।

विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक युवक ‘हाइपरट्रॉफिक ऑब्सट्रक्टिव कार्डियो मायोपैथी’ से पीड़ित था। इसमें दिल की मांसपेशियां बढ़ने के कारण दिल का आकार बदल जाता है।

अस्पताल के कंसल्टेंट कार्डियक थोरेसिक एंड वास्कुलर सर्जरी के कंसल्टेंट डॉ. वैभव मिश्र ने बताया कि नोएडा निवासी 25 वर्षीय राहुल (बदला हुआ नाम) करीब तीन साल से सांस रुकने और मामूली श्रम से दिल की धड़कन बढ़ जाने की समस्या से पीड़ित थे।

दिल का बदल गया था आकार

Saved the lives of suffering from rare genetic diseases of the heart

जांच में उनके आनुवांशिक बीमारी का पता चला, जिसमें मांसपेशियों का आकार बढ़ने से दिल का आकार बदल गया था। ऐसे में रक्त का प्रवाह बाधित हो रहा था।

उन्होंने बताया कि इस रोग के अलावा उनके दिल का मिट्रल वॉल्व भी खराब था। करीब डेढ़ माह पहले उनकी सर्जरी की गई। पांच घंटे की सर्जरी में बढ़ी मांसपेशियों का हिस्सा निकाल दिया गया और मिट्रल वॉल्व की जगह कृत्रिम वॉल्व लगा दिया गया।

उन्होंने बताया कि करीब एक हजार दिल के रोगियों में से औसतन दो इस बीमारी से पीड़ित पाए जाते हैं। दुनिया भर में युवा खिलाड़ी में अचानक हार्ट अटैक के लिए 50 फीसदी यही रोग जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed