{"_id":"a2f3bf2341d22b7f351e043857d8475b","slug":"save-girl-child-story-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पूरे देश में चलाएगी ‘बेटी बचाओ अभियान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पूरे देश में चलाएगी ‘बेटी बचाओ अभियान’
कुलदीप सिंह राघव/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 03 Feb 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बेटे से कम नहीं है बेटी, बेटी नाम कमाती है’ इसी सोच को लेकर अमर उजाला के बाद भाजपा ने लांच किए ‘विजन आफ मोदी’ में बेटी बचाओ अभियान को खास तरजीह दी है।
विज्ञापन
‘विजन आफ मोदी’ के कुल आठ बिंदुओं में भ्रूण हत्या रोकने और बेटियों को बचाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले मध्यप्रदेश में बेटी बचाओ अभियान का प्रभावी परिणाम दिखा है।
विज्ञापन
देश में बेटियों की संख्या लगातार घट रही है। लोग बेटियों को बेटों के बराबर तरजीह नहीं देते। भारतीय जनता पार्टी के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी के विजन 2014 में बेटी बचाओ अभियान को रखा गया है।
विज्ञापन
भाजपा ने सत्ता में आने पर पूरे देश में बेटी बचाओ अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इससे पहले मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के नेतृत्व में बेटी बचाओ अभियान का प्रभावी परिणाम देखने का मिला है।
विजन ऑफ मोदी
विजन आफ मोदी के आठ बिंदुओं में युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के अवसर को ध्यान दिया है। विजन के अनुसार सभी राज्यों में आईआईटी, आईआईएम और एम्स की स्थापना की जाएगा।
शहरी विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा। देश भर में 100 स्मार्ट शहर तैयार किए जाएंगे। कृषि के विकास के लिए राष्ट्रीय कृषि बाजार तैयार करने की योजना है।