फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   save girl child story

आज गाजियाबादी लेंगे बेटी बचाने का संकल्प

Thu, 23 Jan 2014 10:58 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 23 Jan 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
save girl child story

अमर उजाला ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान के तहत शिक्षण संस्थान व सामाजिक संगठनों के सहयोग से शहर में शुक्रवार को विशाल जन जागरूकता रैली निकाली जा रही है। 24 जनवरी को इंटरनेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे के मौके पर यह जागरूकता रैली गाजियाबाद समेत यूपी के 13 जिलों में एक साथ निकाली जा रही है।

विज्ञापन


गाजियाबाद में रैली का आगाज घंटाघर रामलीला मैदान से होगा। रैली होली चाइल्ड चौराहे पर संपन्न होगी। रैली में शामिल होने वालों को दोपहर 12 बजे से पहले घंटाघर रामलीला मैदान पहुंचना होगा।
विज्ञापन


इसी अभियान के तहत अमर उजाला इससे पूर्व शहर में हेल्थ चेकअप कैंप, सेमिनार व नुक्कड़ नाटक करा रहा है। अब जागरूकता रैली से पूर्व एक साथ सैकड़ों लोग बेटी बचाने का संकल्प लेने का भी रिकॉर्ड कायम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जागरूकता रैली घंटाघर रामलीला मैदान से आरंभ होकर जीटी रोड, रमते राम रोड, मालीवाड़ा चौक, वसंत चौक से होकर होली चाइल्ड चौराहे पर संपन्न होगी।

रैली में शहर के विभिन्न शैक्षिक संस्थान के साथ ही आरडब्लूए, सामाजिक व धार्मिक संगठन शामिल हो रहे हैं। अमर उजाला की इस जागरूकता रैली में शहर के सभी आम और खास व्यक्ति को शामिल होने की अपील है।

इन शिक्षण संस्थानों के छात्र होंगे शामिल
एबीईएस इंजीनियरिंग कालेज
एडवांस इंस्टीट्यूट
गुरुकुल स्कूल
शिलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल
गाजियाबाद पब्लिक स्कूल
भागीरथ पब्लिक स्कूल
देहरादून पब्लिक स्कूल
कन्या वैदिक इंटर कालेज
एमबी गर्ल्स इंटर कालेज
गुरुनानक कन्या इंटर कालेज
सुशीला कन्या इंटर कालेज
कांशीराम राजकीय डिग्री कालेज
राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed