{"_id":"5911b95b4f1c1bad24850fde","slug":"saurabh-bhardwaj-cracks-some-funny-jokes-while-hacking-evm-in-delhi-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"EVM हैक करते-करते सौरभ ने कहा कुछ ऐसा अपनों के साथ भाजपाई भी हुए लोटपोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
EVM हैक करते-करते सौरभ ने कहा कुछ ऐसा अपनों के साथ भाजपाई भी हुए लोटपोट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 May 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईवीएम को हैक करने को लेकर दिल्ली विधानसभा में जब डेमो की प्रक्रिया शुरु हुई तो माहौल को लाइट करने के लिए सौरभ भारद्वाज ने कई ऐसी बातें कहीं जिसे सुनकर आप सदस्यों के साथ ही भाजपा के विधायकों ने भी जमकर ठहाके लगाए।
विज्ञापन
इसका सिलसिला तब शुरु हुआ जब सौरभ ने ईवीएम हैक करने की बात को साबित कर दिया और भाजपा को जिता दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि वोटों की गिनती हो गई रिजल्ट आ गया सिरसा जी जीत गए और नाचने लगे।
विज्ञापन
भारद्वाज ने कहा कि मेरे पिताजी मुझसे अक्सर ये सवाल करते हैं कि बेटा तुम्हारे इंजीनियर बनने का क्या फायदा खोलते तो तुम नाले के ढक्कन ही हो। तब मैंने कहा कि हमारे सीएम साहब भी तो इंजीनियर ही हैं। तो पिताजी ने कहा वो भी तो यही करते हैं। इस पर पूरे सदन जोर-जोर से टेबल बजाकर हंस पड़ा।
विज्ञापन
फिर सौरभ ने तुरंत ही फिर विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि लेकिन उनकी(केजरीवाल की) डिग्री असली है। इस पर तो विपक्षी भी हंस पड़े क्योंकि फर्जी डिग्री के आरोप में आप के ही एक विधायक जेल में है।