फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   saudi diplomat leaves india returns to saudi

रेप के आरोपी सऊदी राजनयिक ने भारत छोड़ा

Thu, 17 Sep 2015 03:06 PM IST
Updated Thu, 17 Sep 2015 03:06 PM IST
विज्ञापन
saudi diplomat leaves india returns to saudi
नेपाली महिलाओं के साथ दुष्कर्म और उन्हें बंधक बनाने के आरोपी सऊदी अरब के राजनयिक ने बुधवार रात भारत छोड़ दिया।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप के मुताबिक, हमें जानकारी मिली है कि नेपाली महिलाओं के साथ रेप के आरोपी सऊदी दूतावास के फर्स्ट सेक्रेटरी माजिद हसन अशूर ने भारत छोड़ दिया है।

स्वरूप ने कहा कि प्रथम सचिव होने के नाते राजनयिक को विएना संधि के तहत कानूनी कार्रवाई से छूट हासिल थी।

सऊदी दूतावास ने पूरे मामले को गलत बताया

saudi diplomat leaves india returns to saudi

दो नेपाली महिलाओं से कई दिनों तक सऊदी राजनयिक और उसके दोस्तों की ओर से रेप और उन्हें बंधन बनाने की खबर मिलने के बाद इस माह सात सितंबर को सऊदी राजनयिक के घर पर गुड़गांव पुलिस ने दबिश डाली थी। सऊदी दूतावास पूरे मामले को गलत बता रहा था।

उसने पुलिस की दबिश पर विरोध भी दर्ज कराया था। हालांकि विदेश मंत्रालय ने भारत में तैनात सऊदी राजदूत सऊद मोहम्मद अलसाती को पिछले दिनों बुलाकर आरोपी राजनयिक से जांच में सहयोग कराने के लिए कहा था।

इसके बाद सऊदी अरब की ओर से कई दिनों तक जवाब नहीं मिला था, हालांकि विदेश मंत्रालय सऊदी दूतावास के साथ लगातार संपर्क में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत डोभाल ने निभाई अहम भूमिका

saudi diplomat leaves india returns to saudi

इस पूरे गतिरोध के दौरान सऊदी राजनयिक अपने परिवार के साथ सऊदी दूतावास में रहने के लिए पहुंच गया था। इससे पहले नेपाल ने भी पूरे मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाने की उम्मीद जताई थी।

भारत में नेपाल के राजदूत दीपक कुमार उपाध्याय ने कहा था कि भारतीय विदेश मंत्रालय इस मामले में पूरी तरह से सहयोग कर रहा है।

माना जा रहा है कि द्विपक्षी रिश्तों को क्षति पहुंचाए बिना पूरे मामले का समाधान निकालने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अहम भूमिका निभाई। डोभाल को इस काम में लगाए जाने की बीते दिनों सूत्रों के हवाले से खबरें आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed