फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के घर हुई चोरी, दिल्ली पुलिस पर खड़े हुए सवाल, देखें तस्वीरें

Mon, 23 Sep 2019 10:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 23 Sep 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
satyendar jain house theft he tweets and inform thieves have no fear of delhi police
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के सरस्वती विहार स्थित चार मंजिला मकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। दो मंजिलों पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी और कहा कि चोरों में दिल्ली पुलिस का डर नहीं रहा। आगे देखें तस्वीरें और पढ़ें पूरी खबर...

satyendar jain house theft he tweets and inform thieves have no fear of delhi police
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला

घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएफएल की टीम को मौके पर बुला लिया गया था। अभी स्वास्थ्य मंत्री ने शिकायत नहीं दी है। बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन का सरस्वती विहार इलाके में 125 गज का मकान है। इस चार मंजिला मकान में कोई नहीं रहता है।

satyendar jain house theft he tweets and inform thieves have no fear of delhi police
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला
घर में पूरा सामान भी नहीं था। शिकायत मिलने के बाद ही पता लग पाएगा कि घर से क्या-क्या सामान गया है। रविवार शाम किसी ने मंत्री को उनके घर में चोरी होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
satyendar jain house theft he tweets and inform thieves have no fear of delhi police
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने करीब साढ़े नौ बजे ने ट्वीट कर घर में चोरी होने की शिकायत की। स्थानीय रानी बाग थाने में भी जानकारी दी गई। पुलिस टीम घर के सभी कमरों से फिंगर प्रिंट उठवा रही है। 
विज्ञापन
satyendar jain house theft he tweets and inform thieves have no fear of delhi police
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला

जांच में पुलिस ने पाया कि दो मंजिलों पर कमरों में सामान बिखरा पड़ा है। शुरुआती जांच में बाथरूम में लगी टोंटिया तक गायब मिली हैं। मंत्री के घर से कितना सामान चोरी हुआ है, इसकी जानकारी रविवार देर रात तक नहीं मिल पाई थी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आर एस सागर ने बताया कि पुलिस छानबीन में जुटी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed