{"_id":"5d9685218ebc3e015369fbe0","slug":"satyagraha-of-patients-in-delhi-against-arbitrariness-of-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ दिल्ली में मरीजों का सत्याग्रह, निकाली शवयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ दिल्ली में मरीजों का सत्याग्रह, निकाली शवयात्रा
Fri, 04 Oct 2019 05:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Oct 2019 05:02 AM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के निजी अस्पतालों की मनमानी को बंद करने और मरीजों के अधिकार लागू करने के लिए सत्याग्रह किया गया। साथ ही राजघाट से दिल्ली सचिवालय तक शवयात्रा भी निकाली।
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य अभियान, अखिल भारतीय रोगी अधिकार समूह, महिला प्रगति मंच, पीपल फॉर बेटर ट्रीटमेंट, हेल्थ वॉच फोरम यूपी, सीजीएएच, मरीज अधिकार समूह, सेव मी की ओर से आयोजित मरीजों के अधिकार सत्याग्रह के लिए लगभग सौ मरीज, नागरिक राजघाट के बाहर एकत्र हुए। इसके बाद राजघाट से दिल्ली सचिवालय तक मरीजों की शवयात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने सभी अस्पतालों में मरीजों के लिए अधिकार चार्टर को तुरंत लागू करने, निजी अस्पतालों द्वारा मुनाफाखोरी को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार के मसौदा सलाहकार (मई 2018) का कार्यान्वयन, दिल्ली स्वास्थ्य विधेयक के प्रारूप में स्वास्थ्य अधिकारों और मरीजों के अधिकार समूहों का समावेश करने की मांग की।
विज्ञापन
इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया कि वे अस्पतालों के लिए दिशा-निर्देश जारी करें।