फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saturday the coldest day in Delhi in last two years know the weather of Sunday

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदान में बढ़ी ठंड: बीते दो सालों में सबसे सर्द रहा शनिवार, जानें कैसा रहेगा रविवार

Sun, 20 Nov 2022 02:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Nov 2022 02:43 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में सुबह धुंध की चादर छाई रहेगी। दिन में धूप निकलने के साथ अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
Saturday the coldest day in Delhi in last two years know the weather of Sunday
दिल्ली की सर्दी - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहाड़ों पर बर्फबारी के दौर के बीच दिल्ली में सुबह-शाम की सर्दी बढ़ रही है। इस कड़ी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह दिन बीते दो सालों में सबसे सर्द रहा है। इससे पहले 2020 में पारा 6.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले सप्ताह तक पहाड़ों से आने वाली सर्द हवा की वजह से सर्दी का अहसास और बढ़ेगा।

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय धुंध छाई व दिनभर धूप निकली रही। हालांकि, धूप की तपिश कम महसूस की गई। शाम ढलते ही वातावरण में सर्दी का अहसास और बढ़ गया था। हवा में नमी का स्तर 36 से 90 फीसदी रहा। वहीं, आयानगर में नौ, मुंगेशपुर में 9.2 और रिज में 9.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर बन रहा है। वहीं, इस समय हवाओं की दिशा भी उत्तर-पश्चिम बनी हुई है। ऐसे में इस दिशा में पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं दिल्ली-एनसीआर में रात के पारे को लुढ़काने में मदद करेगी। नतीजन, आगामी सप्ताह से सर्दी का अहसास और बढ़ेगा। आज भी सर्दी का अहसास रहेगा। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में सुबह धुंध की चादर छाई रहेगी। दिन में धूप निकलने के साथ अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

अधिकतम तापमान- 27 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 10 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 5:26 बजे
सूर्योदय का समय: 6:48 बजे
-सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी। दिन में धूप निकलने की संभावना है। सतही हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व नमी का स्तर सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed