प्रेमी के मरने की झूठी सूचना पर खुद को जलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार सुल्तान के मरने की झूठी खबर मिलने पर निहालदेही चिता में बैठकर सती हो गई थी। सती होने के बाद निहालदेही की याद में सुल्तान ने कासना में मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर के अवशेष अब भी मौजूद हैं। ग्रेटर नोएडा के कासना के राजा मघ की बेटी निहालदेही का इंद्रगढ़ी के राजकुमार सुल्तान से प्रेम चल रहा था।
सुल्तान एक साल के लिए ढोला के राजा के पास गया था। लेकिन राजा ने उसे अपने पास रख लिया। वहां पर छह साल बीत गए। छह साल बीतने पर निहालदेही ने ढोला में सुल्तान को पत्र भेजा जिसमें लिखा था अगर वह तीज के दिन तक वापस कासना नहीं आया तो नौबाग में वो सती हो जाएगी।
जब सुल्तान को सूचना मिली तो तीज के लिए केवल तीन दिन शेष रह गए थे। सुल्तान को तीन दिन में साढे़ सात किलोमीटर की दूरी तय करनी थी। तीज से पहले सावन माह में निहालदेही कासना में नौबाग में पेड़ पर झूला झूलती थी। वो सुल्तान का इंतजार वहीं पर करने लगी।
प्यार की निशानी को बचाया जाएगा
उन्हीं दिनों किसी ने सुल्तान के मरने की झूठी सूचना निहालदेही को दे दी। इसके बाद निहालदेही ने नौबाग में चिता पर बैठकर सती हो गई। निहालदेही के सती होने के बाद सुल्तान कासना पहुंचे। सुल्तान को निहालदेही के सती होने का दुख हुआ और उन्होंने उसकी याद में वहां पर मंदिर बनवाया।
कासना से आधा किलोमीटर की दूरी पर निहालदेही मंदिर के अवशेष हैं। मंदिर में एक विशाल पेड़ आज भी मौजूद है जिस पर निहालदेही सावन माह में अपनी सहेलियों के साथ झूला झूलती थी। मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तैयारी में है। इसके लिए बोर्ड से स्वीकृति मिल चुकी है।