{"_id":"d912951c5e284fdc8c1a107113c991a7","slug":"satbeer-gurjar-can-join-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजा छोड़ हाथी पर चढ़े सतबीर गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजा छोड़ हाथी पर चढ़े सतबीर गुर्जर
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 16 Dec 2013 06:03 PM IST
विज्ञापन
जिला खेत-मजदूर कांग्रेस से जुडे़ चेयरमैन सतबीर गुर्जर ने कांग्रेस से किनारा कर लिया है।
विज्ञापन
उन्हें हरियाणा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में सोहना-तावड़ से कांग्रेस का उम्मीदवार माना जा रहा था। लेकिन ऐसी खबर है कि उन्होंने कांग्रेस का दामन छाड़ बीएसपी से दोस्ती करने की सोच ली है।
सूत्रों के अनुसार वह जल्द ही बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष व शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में समर्थकों के साथ बसपा का दामन थामेंगे। उन्होंने रविवार को यह कहकर कि कल पूरा खुलासा कर दिया जाएगा, मामले को तूल दे दिया था।
विज्ञापन
दरअसल, हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हालत देखने के बाद कई स्थानीय नेता उसका दामन छोड़ने की सोच रहे हैं। यह उसी की बानगी है।
विज्ञापन