फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sarthak became global

सोशल मीडिया पर सार्थक को लेकर आई हंसगुल्लों की बहार

Sun, 08 Jun 2014 12:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 08 Jun 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
Sarthak became global

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा 99.6 प्रतिशत के साथ टॉपर बना सार्थक अग्रवाल ग्लोबल वर्ल्ड में छाया हुआ है। फेसबुक व ट्विटर सहित तमाम सोशल साइटों पर उसे लोग कमेंट भेज रहे हैं।

विज्ञापन


इनमें नेता से लेकर अभिनेता तक शामिल हैं। अनेकों उपनाम (निकनेम) के साथ सार्थक को कोई एलियन ब्वॉय तो कोई अगला रजनीकांत बता रहा है। कमेंट पर दोस्तों से लेकर रिश्तेदारों और सोशल मीडिया फैन खूब मजे ले रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया फैन्स उसे मजाकिए लहजे में कमजोर (कम नंबर लाने वाले) बच्चों का हक छीनने वाला बता रहा है। कोई उसकी फोटो के साथ अभिनेत्रियों की फोटा लगाकर कमेंट कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेंट करने वालो में देश-विदेश के युवा भी शामिल हैं, जो उसे सैल्यूट कर रहे हैं। सोशल मीडिया में उसकी ख्याति को देख उसके परिजन भी काफी खुश हैं और वो भी इसमें शामिल हो गए हैं।

बाबूजी और आलिया से निकला आगे
सोशल मीडिया में बाबूजी के कैरेक्टर से ख्याति पाने वाले अभिनेता आलोक नाथ पर ढेरों चुटकुलों और कमेंट सामने आए। वहीं पिछले दिनों ‘कॉफी विद करण’ शो में आलिया भट्ट के भारत के पीएम के नाम को गलत बताए जाने पर भी खूब कमेंट आए। सीबीएसई टॉपर बनने के बाद सार्थक अग्रवाल ने कमेंट के मामले में दोनों को पीछे छोड़ दिया है।


धड़ाधड़ बज रहे हैं फोन
खुद फेसबुक यूज नहीं करने वाले सार्थक ने बताया कि रिजल्ट के बाद दोस्तों का उसके पास फोन आया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया में तुम्हारे नाम से ढेरों कमेंट हो रहे हैं। जब घर पर दोस्तों के अकाउंट से मैंने चैक किया तो मेरी भी हंसी छूट गई। किसी ने केजरीवाल के साथ तो किसी ने आलिया भट्ट से लेकर तमाम सेलिब्रिटीज के साथ मुझे जोड़ रखा है। पैरेंट्स को भी पता चला तो वे भी हंसे बिना नहीं रह सके। इसके बाद तो दूर-दूर तक रहने वाले फ्रैंड्स और रिश्तेदारों को पता चल गया। उनके भी रोजाना फोन आ रहे हैं। सार्थक ने हंसते हुए बताया कि अब तो फ्रैंड्स में कोई रजनीकांत का चेला तो कोई गरीब (कम अंक पाने वाले) छात्रों का दुश्मन बुलाने लगे हैं।

गुदगुदाने वाले कमेंट
1 इंसान रूपी एलियन है। इतने मार्क्स में तो तीन गरीब पास हो जाते।
2 मेरे बच्चे अपने प्लेनेट में वापिस आ जा, वरना, धरती वाले बहुत मारेंगे।
3 आई गॉट 6.99% (आलिया से जोड़कर)
4 क्या कमी रह गई थी मेरे संस्कारों में?(आलोक नाथ से जोड़कर)
5 एक बार रजनीकांत ने एक लड़के को प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाई और आज वह सार्थक अग्रवाल के नाम से जाना जाता है।
6 बाकी के 0.4% कहां हैं? यही तो घोटाला है। इसी का पता लगाने हम आए हैं। (केजरीवाल से जोड़कर)
7 इतने में तो तीन गरीब पास हो जाते।
8 अटेंडेंस भी शामिल है क्या?
9 बिना चश्मे वाला टॉपर, अच्छे दिन आ गए।
10 भाई 35% बाकी बच्चों में बांट दे, पुण्य कमाएगा।
11 मैं तो अपने पेपर खुद चेक करता हूं फिर भी इतने मार्क्स नहीं आते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed