फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sara murder case: Amanmani gets bail of two people

अपनी पत्नी की हत्या आरोपी अमनमणि को मिली जमानत

Mon, 13 Mar 2017 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद।
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद। Updated Mon, 13 Mar 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
sara murder case: Amanmani gets bail of two people
amanmani tripathi - फोटो : अमर उजाला

अपनी पत्नी सारा की हत्या के आरोप में डासना जेल में बंद अमनमणि त्रिपाठी जमानत पर रिहा हो गया है। शुक्रवार को यूपी के पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री रहे सतीश शर्मा और शिप्रा सनसिटी में केबल कारोबारी सुरेंद्र शर्मा ने अमनमणि की जमानत दी।

विज्ञापन


जेएम सीबीआई चेतना सिंह की कोर्ट से रिहाई परवाना जारी होने के बाद देर शाम अमनमणि को जेल से रिहा कर दिया गया। विगत कई माह से डासना जेल में बंद अमनमणि त्रिपाठी की जमानत अर्जी बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली थी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने जेएम सीबीआई कोर्ट को निर्देशित किया था कि जमानत राशि खोलकर आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया जाए। शुक्रवार को डिफेंस के अधिवक्ता सांई गिरधर द्विवेदी ने हाईकोर्ट आदेश के साथ गाजियाबाद कोर्ट में बेलबांड पेश किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों जमानतियों ने इसके लिए पांच-पांच लाख की बैंक एफडी कोर्ट में पेश की

sara murder case: Amanmani gets bail of two people
अमनमणि - फोटो : amar ujala

​जेएम सीबीआई चेतना सिंह ने पांच-पांच लाख के दो जमानती और इतनी ही राशि के निजी बेलबांड पर आरोपी को जमानत दे दी। अमनमणि के लिए यूपी के पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री सतीश शर्मा और शिप्रा सन सिटी में केबल कारोबारी सुरेंद्र शर्मा ने जमानत दी।

दोनों जमानतियों ने इसके लिए पांच-पांच लाख की बैंक एफडी कोर्ट में पेश की। जमानतियों का भौतिक सत्यापन कराए जाने के बाद कोर्ट ने अमनमणि का रिहाई परवाना जारी कर दिया। देर शाम अमनमणि के जेल से रिहा होने के बाद उसके परिजन और परिचित उन्हें लेकर महाराजगंज की ओर रवाना हो गए।

बता दें कि अमनमणि महाराजगंज की नौतनवा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी हैं। केबल कारोबारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि कल चूंकि मतगणना होनी है। ऐसे में शनिवार को वह होने वाली मतगणना में भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed