फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Santro catches fire, siblings dead

सेंट्रो में लगी आग, दो सगे भाई जिंदा जले

Thu, 05 Jun 2014 08:56 AM IST
Updated Thu, 05 Jun 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
Santro catches fire, siblings dead

दिल्ली से दो सगे भाई अपने चाचा के साथ अपने घर वापस जा रहे थे। तीनों सेंट्रो कार में सवार थे। पर शायद उन्हें ये पता नहीं था कि आज वो अपने घर नहीं पहुंच पाएंगे और ये उनकी आखिरी यात्रा होगी।

विज्ञापन


नई दिल्ली के कापसहेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम कार में आग लगने से दो सगे भाई जिंदा जल गए, जबकि उनका चाचा 20 से 30 फीसदी झुलस गया।

उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेट्रोल से चलने वाली सेंट्रो कार 15 दिन पहले ही खरीदी गई थी। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

कार के बंद शीशों की वजह से हुई मौत

Santro catches fire, siblings dead

नई दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस के अनुसार गांव चौबा, गुड़गांव निवासी पंकज (19) और सुमित (16) अपने चाचा यशवीर (35) के साथ बिजवासन आए थे। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे तीनों सेंट्रो कार से गांव लौट रहे थे। गाड़ी यशवीर चला रहा था। बिजवासन व पालम रोड पर अवंतिका गार्डन के सामने कार में आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में धुआं उठने लगा और कुछ सेकंड में कार आग की लपटों में घिर गई। स्थानीय लोगों ने यशवीर को तो गाड़ी से बाहर निकाल लिया, लेकिन दोनों भाइयों को नहीं निकाल पाए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

बुरी तरह झुलसे यशवीर को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पंकज व सुमित केशव डीडीयू अस्पताल में रखवा दिए। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। यशवीर दिल्ली पुलिस में बतौर ड्राइवर तैनात है। इस समय उसकी ड्यूटी दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी यूनिट में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed