फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Santosh was upset with this behavior of her drunk husband she got fed up and jumped from fourth floor

Delhi: शराबी पति की इस हरकत से परेशान थी संतोष, अक्सर करता था मारपीट,आजिज आकर चौथी मंजिल से लगा दी छलांग

Sat, 18 Nov 2023 06:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 18 Nov 2023 06:42 PM IST
सार

सोनू को शराब पीने की लत थी। वह संतोष से शराब खरीदने के रुपये मांगता था। मना करने पर वह उसे बुरी तरह पीटता था। शुक्रवार को भी ऐसा ही हुआ। करीब 3.45 बजे संतोष ने मकान की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। तुरंत पड़ोसी संतोष को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Santosh was upset with this behavior of her drunk husband she got fed up and jumped from fourth floor
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित दल्लूपुरा गांव में एक महिला ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतका की शिनाख्त संतोष (35) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद संतोष का शव परिवार के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि संतोष का पति शराब पीकर छोटी-छोटी बातों पर उसे पीटता था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि रोज-रोज की पिटाई से परेशान होकर पीड़िता ने यह कदम उठाया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। महिला का मोबाइल कब्जे में लेकर पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

 


मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसके परिजनों का बयान लिया जा रहा है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संतोष के पति सोनू वैद से भी पूछताछ की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छानबीन के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


पुलिस के मुताबिक संतोष परिवार के साथ दल्लूपुरा गांव, न्यू अशोक नगर में किराए के मकान में रहती थी। इसके परिवार में पति सोनू वैद के अलावा दो बच्चे हैं। दोनों की शादी को 12 साल हो गए थे। संतोष नोएडा स्थित एक गारमेंट फैक्टरी में काम करती थी। इसका पति पिछले काफी समय से बेरोजगार था।

 

सोनू को शराब पीने की लत थी। वह संतोष से शराब खरीदने के रुपये मांगता था। मना करने पर वह उसे बुरी तरह पीटता था। शुक्रवार को भी ऐसा ही हुआ। करीब 3.45 बजे संतोष ने मकान की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। तुरंत पड़ोसी संतोष को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।



पुलिस संतोष के पति सोनू से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि संतोष के कूदने से ठीक पहले क्या हुआ था। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed