फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sant Ravidas Temple issue AAP MLA proposal accepted in Delhi Assembly

संत रविदास मंदिर मामला- लंबी बहस के बाद आप विधायक ने पेश किया प्रस्ताव, इनपर मिली मंजूरी

Fri, 23 Aug 2019 01:16 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Fri, 23 Aug 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
Sant Ravidas Temple issue AAP MLA proposal accepted in Delhi Assembly
संत रविदास मंदिर

संत रविदास मंदिर मामले को लेकर गुरुवार को विधानसभा में बहस होती रही। इस दौरान सभी ने अपनी अपनी तरफ से तथ्य-तर्क दिए। मंदिर बनवाने पर सहमति के बावजूद सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच इस मसले पर तीखी बहस हुई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मंदिर बनाने को लेकर दो विकल्प सुझाए। 

विज्ञापन


जोरदार हंगामे के बीच तीन-तीन बार सदन की कार्यवाही स्थगित की गई। इसके बाद आप विधायक विशेष रवि ने तुगलकाबाद में रविदास मंदिर तोड़े जाने की निंदा की और दोबारा मंदिर बनवाने का एक प्रस्ताव भी सदन में पेश किया। मंत्री राजेंद्र पाल गौतम समेत दिल्ली की आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों के सभी विधायकों ने चर्चा में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विधायक विशेष रवि की तरफ से पेश प्रस्ताव से सहमति जाहिर की। बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने प्रस्ताव पर वोटिंग कराई और विपक्ष की गैर मौजूदगी में सदन ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पास कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक विशेष रवि द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव के इन बिंदुओं को मिली मंजूरी-

 

  • तुगलकाबाद स्थित संत रविदास मंदिर के तोड़े जाने से आहत लाखों भारतीय की भावना में सदन सहभागी है।
  • यह जगह तानाशाह सिकंदर लोदी की तरफ से संत रविदास को दान में दी गई थी। अजा समेत अन्य समाज के लोग इनकी पूजा करते हैं।  
  • मंदिर को तोड़े जाने से न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि अजा समुदाय के संघर्ष का इतिहास भी इससे क्षत-विक्षत हुआ है।
  • सदन संकल्प करता है कि केंद्र सरकार ने न्यायालय में इस मामले का समर्थन न कर इस मामले का गलत तरीके से निपटारा किया। इससे मंदिर का अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण विध्वंस हुआ। 
  • सदन लाखों लोगों की भावनाओं को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का भी संकल्प करता है। साथ ही मांग करता है कि केंद्र इस पर तुरंत अध्यादेश लाकर यह भूमि सत रविदास मंदिर के लिए आवंटित करे।
  • सदन यह भी संकल्प करता है कि केंद्र सरकार से जमीन आवंटन के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार इस जगह पर भव्य मंदिर बनाए।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed