मैग्सेसे अवॉर्ड विनर ने गरीबों के लिए दान की पुरस्कार राशि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स के पूर्व सीवीओ और वर्तमान में एम्स के डिप्टी सेक्रेटरी रमन मैग्सेसे विजेता संजीव चतुर्वेदी ने इनाम के तौर पर मिली राशि को एम्स में गरीब मरीजों के इलाज के लिए दान कर दिया है।
राशि का उपयोग सही और ईमानदार तरीके से हो इसके लिए भी अलग से पारदर्शी व्यवस्था करने की मांग संजीव ने एम्स के चिकित्सा अधीक्षक से की है।
पिछले माह संजीव चतुर्वेदी को रमन मैग्ससे अवार्ड मिला और इसमें मिली 19,85,187 रुपये की राशि को उन्होंने दान करने का निर्णय लिया। संजीव ने इनाम की राशि एम्स निदेशक के नाम चेक काट कर दे दी है।
कहा कैंसर मरीजों के इलाज में की जाए खर्च
इनामी राशि में 5.63 लाख रुपये टैक्स के तौर पर काट लिए गए हैं और बाकी राशि को दान कर दिया गया। करीब 900 रुपये संजीव ने अपनी ओर से भी दिए हैं।
संजीव ने पत्र लिखकर आग्रह किया है कि इस राशि का उपयोग गरीब मरीज विशेषकर कैंसर के मरीजों पर खर्च किया जाए। साथ ही इस राशि का उपयोग जिस मरीज पर किया जा रहा है उसका पूरा हिसाब रखा जाए और चिकित्सा अधीक्षक अलग से रजिस्टर मेंटेन करें।
संजीव ने इस फैसले की जानकारी एम्स के प्रेसिडेंट केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और स्वास्थ्य मंत्रालय को भी दी है।