फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjay Singh supported the demand of giving Bharat Ratna to Manmohan Singh

Manmohan Singh: 'आप' ने की मनमोहन सिंह के लिए 'भारत रत्न' की मांग; कहा- उनके जैसे ईमानदार नेता इसके हकदार

Fri, 27 Dec 2024 01:34 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 27 Dec 2024 01:34 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को महान अर्थशास्त्री और ईमानदार नेता बताते हुए भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन
Sanjay Singh supported the demand of giving Bharat Ratna to Manmohan Singh
'आप' ने की मनमोहन सिंह के लिए 'भारत रत्न' की मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह बृहस्पतिवार रात 9:51 अंतिम सांस ली। उन्हें बेहोशी की अवस्था में घर से एम्स की आपातकालीन विभाग में लाया गया था। एम्स के मीडिया सेल की प्रभारी व प्रोफेसर डॉ रीमा दादा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की 92 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उम्र से संबंधित चिकित्सा स्थितियों के लिए उनका इलाज चल रहा था। 26 दिसंबर को घर पर अचानक बेहोश हो गए। घर पर तुरंत पुनर्जीवन देने के लिए उपाय शुरू किए गए। रात करीब 8:06 बजे उन्हें एम्स के मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। यहां तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कांग्रेस समेत सभी दलों के बड़े नेताओं ने मनमोहन सिंह के निधन को देश के लिए बड़ी क्षति बताया है। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने मनमोहन सिंह को महान अर्थशास्त्री और ईमानदार नेता बताते हुए भारत रत्न दिए जाने की मांग की। आप नेता संजय सिंह ने कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का निधन भारत के लिए अपूरणीय क्षति है। इतिहास उन्हें एक महान और ईमानदार नेता के तौर पर याद रखेगा। वे सदैव ही सभी लोगों से बेहद विनम्रता से मिलते थे। डॉ. मनमोहन सिंह जी भारत रत्न के हकदार हैं। प्रभु उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।'
विज्ञापन

सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा
केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 26 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन के बाद 26 दिसंबर, 2024 से एक जनवरी, 2025 तक पूरे देश में सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान, उन सभी स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां इसे पारंपरिक रूप से फहराया जाता है और सभी आधिकारिक कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।

राजघाट के पास होगा अंतिम संस्कार
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कल 28 दिसंबर को कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। उनका अंतिम संस्कार राजघाट के पास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed