{"_id":"67668bfc9cf416346e0eb71d","slug":"sanjay-singh-said-that-bjp-conspired-to-destroy-the-purvanchal-society-of-up-bihar-in-delhi-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 'BJP पूर्वांचल के लोगों को उजाड़ने में लगी, बांग्लादेशियों के नाम पर रची साजिश', संजय सिंह का बड़ा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 'BJP पूर्वांचल के लोगों को उजाड़ने में लगी, बांग्लादेशियों के नाम पर रची साजिश', संजय सिंह का बड़ा आरोप
Sat, 21 Dec 2024 03:08 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 21 Dec 2024 03:08 PM IST
विज्ञापन
संजय सिंह
- फोटो : x/aap
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि भाजपा पूर्वांचलियों को दिल्ली से उजाड़ने की साजिश कर रही है। भाजपा संसद में पूर्वांचल समाज के लोगों को रोहिंग्या कहकर अपमानित करने के बाद अब बच्चों को प्रताड़ित करना व घरों पर बुलडोजर चलाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा यूपी, बिहार और पूर्वांचलियों के प्रति अपने घृणित मानसिकता से बाहर नहीं आ रही है। भाजपा ने एमसीडी से एक आदेश पारित कराया है जिसमें शिक्षा विभाग को निगम स्कूलों में दाखिला देते समय अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान करने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन
साथ ही, यह भी अनुरोध किया है कि स्कूल में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के बच्चों की पहचान करने के लिए उचित पहचान और सत्यापन अभियान भी चलाया जाए। यही नहीं स्वास्थ्य विभाग जन्म पंजीकरण व प्रमाणपत्र जारी करते समय सभी एहतियाती कदम उठाए और यह सुनिश्चित करे कि अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को जन्म प्रमाणपत्र न जारी किया जाए। यह योजना अतिक्रमण अभियान के नाम पर रेहड़ी पटरी पर दुकान लगाकर जीवन बसर करने वाले यूपी, बिहार के लोगों को उजाड़ने की है।
विज्ञापन
पूर्वांचल समाज के लोगों को उजाड़ने और परेशान करने के लिए BJP ने आदेश निकलवाये हैं‼️@SanjayAzadSln pic.twitter.com/4y0di4ypyS
— AAP (@AamAadmiParty) December 21, 2024