फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjay Singh defended Kejriwal statement

आप का भाजपा पर हमला, संजय सिंह ने केजरीवाल के बयान का किया बचाव

Mon, 30 Sep 2019 09:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 30 Sep 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Singh defended Kejriwal statement
आप नेता संजय सिंह प्रेस - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रविवार का पूर्वांचल के लोगों के खिलाफ दिए गए बयान के बचाव में आम आदमी पार्टी (आप) उतरी है। पार्टी ने दिल्ली भाजपा को मुद्दा विहीन बताते हुए मुख्यमंत्री के बयान को बेवजह तूल देने का आरोप लगाया है। साथ ही भाजपा को अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत भी आप ने दी है।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि नेतृत्व की अंदरूनी संघर्ष से जूझ रही दिल्ली भाजपा इस वक्त मुद्दा विहीन भी हो गई है। 
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र व गुजरात में पूर्वांचल के लोगों को भगाती है, लेकिन दिल्ली में जहां प्रदेश संयोजक, मंत्री व 13 विधायक पूर्वांचल से हैं, वहां पूर्वांचल के लोगों के अपमान की बात करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए रविवार को एक बयान दिया था कि बिहार के लोग दिल्ली इलाज कराने आते हैं, और दिल्ली सरकार उनका लाखों में इलाज भी करवाती है। इसमें आपत्तिजनक कुछ भी नहीं है। आज दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है। 


दिल्ली में पहली बार आज पूर्वांचल के लोग मजबूत हुए हैं। उनमें आत्मसम्मान जगा है। लेकिन भाजपा को यह हजम नहीं हो रही है और बेवजह वह इसे तूल देने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed