फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjay Singh claims Gujarat Police is raiding AAP Ahmedabad office for two days

संजय सिंह का दावा: आप के अहमदाबाद ऑफिस पर दो दिन से रेड कर रही है गुजरात पुलिस, बोले- जनता लेगी हिसाब

Tue, 13 Sep 2022 12:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Sep 2022 12:02 AM IST
सार

आप सांसद ने कहा कि रेड का एकमात्र कारण पिछले दिनों गुजरात में आई सर्वे रिपोर्ट है, इसमें आप गुजरात में दूसरे नंबर की पार्टी बन गई है। राज्य में अब भाजपा के बाद सबसे ज्यादा लोकप्रिय आम आदमी पार्टी और उसके नेता अरविंद केजरीवाल हैं। 

विज्ञापन
Sanjay Singh claims Gujarat Police is raiding AAP Ahmedabad office for two days
आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने खुलासा किया है कि गुजरात पुलिस ने आप के अहमदाबाद ऑफिस पर रविवार की तरह सोमवार को भी रेड की, जबकि गुजरात पुलिस ने रविवार को रेड करने की बात से इनकार कर दिया था। उनका कहना है कि गुजरात में आप कार्यालय पर रेड का एकमात्र कारण ताजा सर्वे में उसका दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरना है।

विज्ञापन


आप नेता संजय सिंह ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले कुछ महीनों से उनकी पार्टी पर लगातार एक के बाद एक हमले किए जा रहे हैं। दिल्ली में कभी स्वास्थ्य मंत्री को जेल में डाल दिया गया तो कभी उपमुख्यमंत्री पर सीबीआई का छापा मारा गया। मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री के खिलाफ जांच की जा रही है। अब भाजपा की बौखलाहट इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि गुजरात में भी आप ऑफिस पर छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेड का एकमात्र कारण पिछले दिनों गुजरात में आई सर्वे रिपोर्ट है, इसमें आप गुजरात में दूसरे नंबर की पार्टी बन गई है। राज्य में अब भाजपा के बाद सबसे ज्यादा लोकप्रिय आम आदमी पार्टी और उसके नेता अरविंद केजरीवाल हैं। जितनी तेजी से गुजरात में आप की लोकप्रियता बढ़ रही है, उस हिसाब से पार्टी वहां बहुत जल्द नंबर एक की पार्टी बन जाएगी। भाजपा को डर इस बात का है कि मुफ्त बिजली के लिए आप का गारंटी कार्ड भरने के लिए वहां लोगों का तांता लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा को सुझाव दिया कि लोकतंत्र में चुनाव में आमना-सामना करें और जो भी फैसला हो उसे स्वीकार करें। किसी पार्टी के कार्यालय पर छापेमारी कर लोकतंत्र का गला दबाकर कुछ हासिल नहीं हो सकता। गुजरात कार्यालय में रविवार को सभी फाइलों की जांच कर ली गई, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। उसके बाद सोमवार सुबह मना कर दिया कि हम रेड मारने नहीं गए थे। गुजरात की पुलिस के साथ-साथ प्रशासन और सरकार ने भी कहा कि कोई रेड नहीं की है। लेकिन सोमवार को फिर रेड शुरू कर दी है। अहमदाबाद स्थित ऑफिस पर गुजरात पुलिस की शाम को रेड चल रही है। आप नेता अरविंद केजरीवाल और आप की लोकप्रियता से घबराकर फर्जी और निराधार आरोप लगाए जा रहे है, उसे गुजरात की जनता देख रही है। जनता चुनाव में इसका सूद समेत हिसाब लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed