'अरविंद की ओर से कुमार करेंगे बस्सी से बहस'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने शनिवार को ट्वीट कर पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी पर हमला बोला।
उन्होंने कहा की पुलिस किसके अधीन होगी, यह बस्सी साहब नहीं, देश की संसद तय करेगी। संजय सिंह ने ये टिप्पणी पुलिस कमिश्नर कि उस बयान पर किया है।
जिसमें उन्होंने कहा था कि पुलिस को दिल्ली सरकार के हवाले किया जाता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि ये देश के पहले पुलिस मुखिया होंगे, जो लगातार लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं।
'केजरीवाल की और से कुमार तैयार'
यही नहीं, संजय सिंह ने बस्सी के इस बयान पर उन्हें मोदी का प्रवक्ता की संज्ञा दे दी। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि मोदी जी जो काम खुद नहीं कर पा रहे, उसे पुलिस कमिश्नर से करा रहे हैं।
संजय सिंह ने केजरीवाल से बहस करने वाले बयान पर ट्वीट करके कहा कि केजरीवाल की तरफ से कुमार विश्वास बस्सी साहब से बहस करने के लिए तैयार हैं।
अगर पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी कुमार से बहस के लिए तैयार हैं, तो समय और स्थान बता दें।