फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sanitary products fare in greater noida

देश में पहली बार महिलाओं के लिए लगा अनोखा मेला, यहां मिल रहे हर तरह के सैनेट्री उत्पाद

Fri, 24 Feb 2017 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 24 Feb 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
sanitary products fare in greater noida
sanitary fest - फोटो : सुनील शर्मा/अमर उजाला

देश में पहली बार किचन और बाथरूम में इस्तेमाल किए जाने वाले प्लंबरिंग और सैनेट्री से जुड़े उत्पादो का मेला लगा है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में बृहस्पतिवार को शुरू हुई ‘आईएसएच इंडिया’ तीन दिनों तक चलेगी। 

विज्ञापन


मेले में रिन्यूअल एनर्जी, प्लंबरिंग एंड सैनिटेशन से जुड़ी मशीनें भी प्रदर्शित की गई हैं। मेले के आयोजक मैसे फ्रैंकफर्ट इंडिया और इंडियन प्लंबरिंग एसोसिएशन के मुताबिक अब तक ‘आईएसएच इंडिया’ का आयोजन जर्मनी में होता था।
विज्ञापन


उन्हें इसे सैनिट्री उत्पादों का दुनिया का सबसे बड़ा मेला बताया। ग्रेनो के बाद अगले साल मेले का आयोजन बंगलूरू में होगा। मेले में देश-विदेश की 270 कंपनियां भाग ले रही हैं। पहले दिन दुनिया भर से करीब 6000 विजिटर्स मेले में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट शहरों की जरूरत पूरी करेंगी कंपनियां

sanitary products fare in greater noida
sanitary fest - फोटो : सुनील शर्मा/अमर उजाला
मेले का उद्घाटन करने के बाद इंडिया ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. प्रेम सी जैन ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों की तकनीक का प्रदर्शन मेले में किया जा रहा है।

इन तकनीकों का स्वच्छ भारत अभियान, नेशनल सोलर मिशन, नेशनल वॉटर मिशन, ग्रीन इंडियन मिशन जैसे राष्ट्रीय अभियानों में उपयोग से देश के विकास व निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। 

तीन दिनों तक चलने वाले मेले में इंटेलिजेंट बिल्डिंग टेक्नोलॉजी द्वारा तैयार उत्पादों को पेश किया जा रहा है। इन उत्पादों का उपयोग भारत के शहरी विकास और स्मार्ट शहरों को बनाने में किया जा सकता है।

स्वच्छ भारत योजना को बढ़ावा 

sanitary products fare in greater noida
sanitary fest - फोटो : अमर उजाला
प्रमुख कंपनियों ने भारतीय बाजार के अनुकूल उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। देश भर के आर्किटेक्ट, पेशेवर डिजाइनर, शहरी नियोजकों और स्मार्ट सिटी का निर्माण करने वाले इनका उपयोग कर सकेंगे। 

मेले में स्वच्छ भारत योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है। ग्रामीण स्तर पर शौचालय और नल-जल आपूर्ति और स्मार्ट सिटी में जल पैमाइश, अपशिष्ट जल उपचार और रिसाइकिलिंग जैसी स्थायी स्वच्छता पर जोर दिया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में पाइप लाइन, बाथरूम, रसोई, अक्षय ऊर्जा और घर स्वचालन प्रणाली को प्रदर्शित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed