फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sandeep sought separate van engulfed in sex CD scandal, said danger

सेक्स सीडी कांड में फंसे संदीप ने मांगी सेपरेट वैन, बताया जान को खतरा

Tue, 04 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sandeep sought separate van engulfed in sex CD scandal, said danger
संदीप कुमार को कोर्ट से ले जाती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पेशी के लिए जेल से कोर्ट आने-जाने के दौरान सेपरेट वैन की मांग की है। संदीप ने अपनी अर्जी में कहा है कि जेल वैन से आने-जाने में उसे दूसरी राजनीतिक पार्टियों के समर्थकों से जान का खतरा है।

विज्ञापन


पुलिस ने संदीप को सेक्स सीडी खुलासे के बाद दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस पर अपने पद के दुरुपयोग करने का भी आरोप है। संदीप पर दुष्कर्म व भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं। तीस हजारी स्थित विशेष न्यायाधीश पूनम चौधरी के समक्ष संदीप की अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई होगी। 
विज्ञापन


संदीप को मंगलवार को न्यायिक हिरासत से कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। संदीप कुमार की ओर से अर्जी दायर करने वाले वकील प्रदीप राणा का दावा है कि उनके मुवक्किल के खिलाफ मुकदमा राजनीति से प्रेरित है और जेल वैन में आपराधिक तत्व उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्यथा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हो पेशी

Sandeep sought separate van engulfed in sex CD scandal, said danger
sandeep kumar - फोटो : अमर उजाला

इसके मद्देनजर उनके मुवक्किल को कोर्ट आते-जाते समय सेपरेट वैन या स्पेशल गार्ड मुहैया कराया जाएं। अन्यथा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उसकी पेशी की व्यवस्था हो। 

पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर संदीप को 3 सितंबर को गिरफ्तार किया था। यह महिला सीडी में संदीप के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही है। महिला का आरोप है कि वह राशन कार्ड बनवाने के सिलसिले में संदीप के पास गई थी। संदीप ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया।

बता दें कि सुल्तानपुर माजरा क्षेत्र से विधायक व पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री को सेक्स सीडी सामने आने के बाद 31 अगस्त को आम आदमी पार्टी से निकाल दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed