फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sandeep Dikshit attack on up police over CAA and nrc Protest

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित का विवादित बयान, कहा- आधे से ज्यादा पुलिस भ्रष्ट

Fri, 27 Dec 2019 01:24 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 27 Dec 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
Sandeep Dikshit attack on up police over CAA and nrc Protest
Sandeep Dikshit - फोटो : ANI
कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने नागरिकता संशोधन कानून पर हुए बवाल को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमारी पुलिस आधे से ज्यादा तो भ्रष्ट है। वो अपना भ्रष्टाचार कैसे मिटाए? उन्होंने यह सभी बातें मुजफ्फरनगर में एक मुस्लिम परिवार के घर में हुई तोड़फोड़ पर कही हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


संदीप दीक्षित ने कहा कि पुलिस भ्रष्टाचार मिटाने के बजाय राष्ट्रवादी नारा लगाती है। उन्होंने कहा कि तो सबसे पहले आप राष्ट्रवादी टाइप नारा लगा लो और दिखाओ कि हम ऐसा काम करते हैं जिससे सवाल ना पूछा जाए। जिनती भ्रष्ट संस्था उतनी ज्यादा वो राष्ट्रवाद की बात करेगी। उन्होंने कहा कि जब कोई पुलिस या फौज ऐसे नारे लगाए तो समझिए वो काली करतूत छिपा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा के बाद कुछ स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उनके घर में तोड़फोड़ की और सामान भी उठाकर ले गए।
 

वहीं इस पूरे मामले पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस इस इसपर राजनीति कर रही है। संदीप दीक्षित आधी पुलिस को भ्रष्ट बता रहे हैं। जबकि पुलिस 365 दिन काम करती है। कांग्रेस को इस पर माफी मांगनी चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed