फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sample taken from the food from step by step school has failed in noida

खराब खाना खाने से बच्चों को हुई थी फूड प्वाइजनिंग, स्टेप बाई स्टेप स्कूल का खाद्य नमूना हुआ फेल

Sun, 03 Jun 2018 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Jun 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
sample taken from the food from step by step school has failed in noida
file photo

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्थित शहर के सबसे महंगे स्कूल स्टेप बाई स्टेप स्कूल से खाद्य पदार्थ का लिया गया नमूना फेल हो गया है। अब एडीएम प्रशासन की अदालत में खाद्य विभाग की ओर से परिवाद दर्ज कराया जाएगा। सुनवाई के बाद स्कूल कैंटीन के खिलाफ कार्रवाई होगी। स्कूल से रिफाइंड और अजवाइन का नमूना लिया गया था।

विज्ञापन


दरअसल, 5 अप्रैल को स्टेप बाई स्टेप में बच्चे और स्टाफ मिलाकर करीब 200 लोग सुबह नाश्ता लेने के बाद ही बीमार हो गए थे। अस्पताल में जाने पर पता चला था कि बच्चों को फूड प्वाइजनिंग हुई है।
विज्ञापन


इस मामले में जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर जिला अभिहीत अधिकारी संजय शर्मा नमूना लेने पहुंचे थे, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने दो घंटे तक अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। खुद सिटी मजिस्ट्रेट को भी स्कूल के अंदर घुसने नहीं दिया गया था। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद खाद्य विभाग की टीम अंदर गई तो वहां पर आटा, रिफाइंड और अजवाइन ही मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

sample taken from the food from step by step school has failed in noida
file photo

आटा पैकेट बंद था और रिफाइंड व अजवाइन खुले मिले थे। इन दोनों पदार्थों के नमूने लिए गए और प्रयोगशाला लखनऊ जांच के लिए भेजा गया था। जिला अभिहीत अधिकारी ने बताया कि अजवाइन मानकों के अनुरूप पाई गई। जबकि रिफाइंड की रिपोर्ट मानकों पर खरी नहीं उतरी है, इसलिए स्कूल के खिलाफ एडीएम प्रशासन कुमार विनीत की अदालत में परिवाद दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद सुनवाई होगी और स्कूल प्रशासन को भी अपना जवाब देने के लिए मौका दिया जाएगा।

नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार सिंह ने कहा, जिला प्रशासन के अधिकारियों को गुमराह करने और उनको नमूना लेने के लिए खाद्य विभाग की टीम को अंदर न घुसने के मामले में उनकी ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें कैंटीन से सामान हटाकर सबूत नष्ट करने समेत कई आरोपों की जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed