Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Irregularities in the maintenance of road-sweeping machines; chargesheet recommended against the engineer

Delhi NCR News: रोड स्वीपिंग मशीनों के रखरखाव में अनियमितता, अभियंता पर चार्जशीट की सिफारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम में रोड स्वीपिंग मशीनों के संचालन और रखरखाव में अनियमितताओं को लेकर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कार्यकारी अभियंता सुंदर श्योराण के खिलाफ चार्जशीट जारी करने की सिफारिश की है।



अतिरिक्त निगम आयुक्त यश जालुका ने जांच पूरी कर 28 अक्तूबर को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में सुंदर श्योराण की भूमिका में गंभीर कमियां सामने आईं। मशीनों और उनके पुर्जों का पर्याप्त सत्यापन नहीं हुआ। हैंडओवर-टेकओवर प्रक्रिया में भी खामियां मिलीं। पुरानी एजेंसी से मरम्मत का खर्च वसूलने और जुर्माना लगाने की प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। निगम आयुक्त ने संबंधित एजेंसियों से जुर्माना लगाने और गायब पुर्जों की वसूली के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




नई एजेंसी और मशीनों की कार्यप्रणाली

जांच में नई एजेंसी राधा कृष्ण कोऑपरेटिव एल/सी सोसाइटी लिमिटेड की जिम्मेदारी भी उजागर हुई। एजेंसी को बोली से पहले मशीनों का निरीक्षण करना था और अनुबंध के तहत बड़ी मरम्मत सात दिनों में पूरी करनी थी। जांच में सेक्टर-47 में कई मशीनें रात में खड़ी मिलीं। जीपीएस विश्लेषण से पता चला कि 20 में से सात मशीनों की कोई गतिविधि नहीं थी। शेष 13 मशीनों ने 14 घंटे में कुल 122.7 किलोमीटर की दूरी तय की, जो प्रतिदिन 30 किलोमीटर के लक्ष्य से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed