फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   samajwadi party leader atul pradhan arrested in greater noida

अखिलेश के करीबी सपा के युवा नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया, ये है वजह

Mon, 29 Oct 2018 03:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 29 Oct 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party leader atul pradhan arrested in  greater noida
अतुल प्रधान हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
सपा की छात्र ईकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे पार्टी के युवा नेता अतुल प्रधान को सोमवार को नोएडा पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आज सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि सपा नेता अतुल प्रधान पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कचेहड़ा गांव पहुंचने वाले हैं। अतुल प्रधान सपा प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी कहे जाते हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कासना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और अतुल प्रधान को उनके समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया। दरअसल अतुल प्रधान बिल्डरों द्वारा कब्जे में की गई जमीन के विरोध में और किसानों के समर्थन में कचेहड़ा गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन


बता दें कि यह वही गांव है जहां किसानों ने बोर्ड लगाकर भाजपाइयों की एंट्री बंद होने की बात लिखी है। इस बोर्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुकी है। इसी के बाद सोमवार को सपा नेता अतुल प्रधान किसानों के समर्थन में कचेहड़ा गांव पहुंचे थे जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed