फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   samajwadi house scheme name could be changed as chief minister house scheme

CM योगी ने बदला समाजवादी आवास योजना का नाम, अब ये होगा नया नाम

Thu, 31 Aug 2017 11:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Thu, 31 Aug 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
samajwadi house scheme name could be changed as chief minister house scheme
समाजवादी आवास योजना - फोटो : सांकेतिक चित्र
प्रदेश में सत्ता बदली तो अब पुरानी सरकार की समाजवादी आवास योजना का नाम भी बदलेगा। खुद बिल्डरों को अब इस नाम से परेशानी होने लगी है। अब इस योजना का नाम जल्द ही बदलकर ‘मुख्यमंत्री आवास योजना’ रखने पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन


बुधवार को जीडीए में हुई बैठक में बिल्डरों ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बदलने के बाद अब लोगों को लगता है कि समाजवादी आवास योजना भी अधर में फंस जाएगी। इसकी वजह से लोग इस योजना में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


जबकि प्रोजेक्ट अभी भी चल रहे हैं। ऐसे में इसका नाम समाजवादी आवास से बदलकर मुख्यमंत्री आवास योजना कर दिया जाए। मंत्रियों की कमेटी ने जीडीए अफसरों से पूछा कि इस योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना की कोई हिस्सेदारी तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों के इंकार करने पर उन्होंने इस पर बिल्डरों को सैद्धांतिक सहमति दे दी है। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बिल्डरों से कहा कि इस संबंध में वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे और वह समझ लें कि इस आवासीय योजना का नाम जल्द ही परिवर्तित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed