फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Salute to the spirit of the Corona warriors by Amar Ujala Foundation

अमर उजाला फाउंडेशन का साझी रसोई के कोरोना योद्धाओं के जज्बे को सलाम

Sat, 18 Apr 2020 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/भिवानी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/भिवानी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Apr 2020 03:52 AM IST
विज्ञापन
Salute to the spirit of the Corona warriors by Amar Ujala Foundation
हलवासिया विद्या विहार स्कूल में वालंटियर्स को सम्मानित करते विद्यालय के मैनेजर शिवशंकर कसेरा और स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल परमार - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के दौरान हरियाणा के भिवानी में लगातार 24 दिनों से हलवासिया स्कूल में चल रही साझी रसोई में सराहनीय योगदान देने वाले कोरोना योद्धाओं को अमर उजाला फाउंडेशन से जुड़े जनकल्याण ट्रस्ट कोलकाता, हलवासिया विद्या विहार स्कूल और स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन द्वारा शुक्रवार को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


दोनों संगठनों द्वारा लॉकडाउन के दौरान रोजाना हजारों प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट मुहैया कराए जा रहे हैं। इस बीच फाउंडेशन के बैनर तले विभिन्न शहरों में जरूरतमंदों को भोजन व अन्य जरूरत की सामग्री वितरित करने का काम शुक्रवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


जनकल्याण ट्रस्ट कोलकाता एवं हलवासिया विद्या विहार विद्यालय के प्रबंधक शिवशंकर कसेरा और स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल परमार ने बताया कि भिवानी में करीब 50 स्वयंसेवक जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने की सेवा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। इन कोरोना योद्धाओं के जज्बे को देखकर प्रवासी मजदूरों का विश्वास और धैर्य भी टिका हुआ है जो पलायन करने को मजबूर हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, यूपी में कानपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की ‘भरपेट भोजन’ मुहिम के तहत शुक्रवार को भी जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। इटावा में भाजपा जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह धाकरे ने पैतृक गांव पुरा कीरत सिंह एवं ग्राम पंचायत असबा के पूर्वी कछार में जरूरतमंदों को राशन और मास्क बांटे। वहीं, उदी के पछायगांव ग्राम पंचायत गढ़ायता में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संजू भदौरिया ने लोगों को राशन बांटा। 

फाउंडेशन की प्रेरणा से व्यापारी नेता रामशरन गुप्ता ने जरूरतमंदों को आटा, तेल व दाल वितरित की। फतेहपुर में अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर जिले के अमौली ब्लॉक के गोहरारी गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री के पैकेट बांटे। उन्नाव में भी विभिन्न सामाजिक संगठनों नेजरूरतमंदों को भोजन व राशन उपलब्ध कराया। इस दौरान गांव में भी लंच पैकेट बांटे गए।

पाबंदी आगे बढ़ी तो मंगवाई रोटी बनाने वाली मशीन

हरियाणा में श्री श्याम दीवाना मंडल ट्रस्ट की ओर से अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से जरूरतमंदों को सुबह व शाम, दोनों समय जरूरतमंदों को फूड पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। लॉकडाउन बढ़ने के चलते रोटी बनाने वाली मशीन मंगाई गई है। उधर, सोनीपत में रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस, महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति के साथ मिलकर अमर उजाला फाउंडेशन लगातार खाना बंटवा रहा है। झज्जर में भी जरूरतमंद लोगों को पंचायती गुरुद्वारा एवं बाबा नानक निष्काम सेवा समिति सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की तरफ से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed