फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Salon owner beaten to death near his home

Delhi NCR News: सैलून संचालक की घर के पास पीट-पीटकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
-नरेला औद्योगिक क्षेत्र की घटना, तीन हमलावरों ने लाठी डंडे से पीटा
विज्ञापन

-मृतक का पर्स गायब, पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से हमलावरों की पहचान करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नरेला औद्योगिक क्षेत्र के होलंबी खुर्द गांव में बृहस्पतिवार रात घर लौट रहे सैलून संचालक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त 36 साल के विकास के रूप में हुई है। घर के कुछ दूरी पर ही तीन से चार हमलावरों ने उसपर हमला किया। खून से लथपथ विकास घर के पास आकर गिर गया। परिवार वालों ने उसे पास के अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विकास अपने परिवार के साथ होलंबी खुर्द गांव में रहता है। परिवार में पिता, भाई, पत्नी और दो बच्चे हैं। उसके पिता रमेश चंद ने बताया कि विकास इलाके में सैलून चलाता है। वह रात में काम खत्म करने के बाद साढ़े दस और 11 बजे घर आता था। उसके भाई नितिन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे वह घर लौट रहा था। घर से सौ मीटर दूर तीन चार हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और उसपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। खून से लथपथ हालत में वह घर के पास आकर गिर गया। शोर सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे। परिवार वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर उसे अस्पताल लेकर गई। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। परिवार वालों ने गांव के ही बबलू, देव करण सहित कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस नामजद लोगाें की धर पकड़ के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

यूईआर-2 पर शव रखकर परिवार वालों ने किया हंगामा : पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिवार वालों को शव सौंप दिया। उसके बाद परिवार वाले होलंबी खुर्द के पास यूईआर-2 पर पहुंच गए। वहां बीच सड़क पर शव रखकर उनलोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिवार वाले विकास की हत्या करने वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बीच सड़क पर लोगों के जमा होने से वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी जानकारी मिलते ही जिले के आला पुलिस अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने परिवार वालों को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। उसके बाद सभी शव को लेकर वहां से गए और अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article