फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saina nehwal does not land for her academy in gurgaon

साइना नेहवाल को अपने घर में ही मिला झटका

Sat, 04 Apr 2015 07:27 PM IST
Updated Sat, 04 Apr 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
Saina nehwal does not land for her academy in gurgaon

भारतीय युवा बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शायद इतना पसीना नहीं बहाना पड़ा होगा जितना उसे गुड़गांव में बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए अकादमी खोलने के लिए बहाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


सिकंदरपुर घोषी गांव स्थित विवादित 10 एकड़ जमीन को मेयर की टीम ने अकादमी के लिए अधिक बताते हुए निगम के एजेंडे से बाहर कर दिया है।

गौरतलब है कि बैडमिंटन की युवा स्टार साइना नेहवाल को गुड़गांव में बैडमिंटन अकादमी खोलने के लिए तत्कालीन प्रदेश सरकार ने जमीन देने को कहा था।

2013 में नगर निगम में पार्षदों की बैठक में सर्वसम्मति से इस जमीन को अकादमी के लिए प्रस्ताव पास कर सरकार को भेज दिया।

मंदिर विवाद में उलझा साइना का सपना

Saina nehwal does not land for her academy in gurgaon

प्रदेश सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद साइना के लिए अकादमी खोलने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया था। गुड़गांव-महरौली रोड स्थित होटल पूलमैन के पीछे सिकंदरपुर घोषी गांव स्थित दस एकड़ जमीन दी जानी थी।

बताया जाता है कि यहां स्थापित मंदिर को हटाने केे विवाद के बाद ग्रामीणों ने इसे पंचायत की जमीन कहते हुए विवाद खड़ा कर दिया।

अब मेयर टीम का कहना है कि एक करोड़ प्रति एकड़ की दस एकड़ जमीन बैडमिंटन अकादमी के लिए बेहद ज्यादा है। अकादमी के लिए दो से तीन एकड़ वाजिब है।

ऐसे में इस बात पर सहमति नहीं बन पाने से फिलहाल इसे एजेंडे से बाहर रखा गया है। मेयर विमल यादव का कहना है कि साइना के खेल का सम्मान किया जाता है लेकिन अकादमी के लिए इतनी अधिक जमीन गैर वाजिब है, लिहाजा इसे एजेंडे से फिलहाल बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं गुड़गांव के लोग

Saina nehwal does not land for her academy in gurgaon

बैडमिंटन के लिए गुड़गांव में बड़ी अकादमी की जरूरत है। अगर साइना दीदी की अकादमी खुलती तो खिलाड़ियों को बेहतरीन प्लेटफॉर्म मिलता। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार सहयोग करे। - दिनेश चौधरी

जब हमें पता चला कि यहां पर साइना की अकादमी खुलने वाली है काफी खुश हुए। बैडमिंटन के लिए बेहतरीन विकल्प उभरेंगे। प्रदेश सरकार को सहयोग करना चाहिए।-विकास शर्मा

गुड़गांव में बैडमिंटन की अकादमी की संख्या कम होने से खिलाड़ियों को खेलने के लिए दिल्ली जाना पड़ता है। साइना हमारी आइकॉन हैं ऐसे में उनकी अकादमी से बैडमिंटन की तरफ खिलाड़ियों का आकर्षण बढ़ेगा। -स्नेहा सोनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed