सैफ और करीना को पटौदी पैलेस से बाहर देख चौंक गए लोग
पटौदी के दसवें नवाब फिल्म अभिनेता सैफ अली खान व उनकी बेगम करीना कपूर आखिरकार पटौदी इब्राहिम पैलेस से बाहर निकलकर जनता के बीच आए।
पैदल चलकर वे वेणु आई हॉस्पिटल पहुंचे वहां उन्होंने आंख चेक कराई। इसके बाद ओटी व वार्ड का निरीक्षण किया। इसका संचालन पैलेस ही करता है। उनके साथ उनका अंग्रेज मित्र भी था।
हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. अभय शर्मा ने बताया कि सैफ की आंख बिल्कुल ठीक है। जांच करवाने के बाद तीनों वापस इब्राहिम पैलेस चले गए।
गर्मजोशी से मिले लोग
जैसे ही सैफ अली खान बाहर निकले तो लोग उन्हें देखकर रूकते नजर आए और रास्ते में ही उन्हें घेर लिया। सैफ ने हाथ हिलाकर उनका अभिनंदन स्वीकार किया।
सैफ ने अपने चाहने वालों व पटौदी बावनी के लोगों से रास्ते में बात की और उनका हाल-चाल भी पूछा। सैफ अली खान के साथ करीना भी लोगों से बात करती नजर आयी।
गेट पर पहुंचकर दोनों ने लोगों को सलाम किया। पटौदी बावनी के लोगों को दोनों की झलक देखने की मंशा काफी समय से थी। वह यहां तीन दिन और रहेंगे।