फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sahibabad : Bus will be available every half hour for Garh Ganga fair

Sahibabad : गढ़ गंगा मेले के लिए हर आधे घंटे में मिलेगी बस, रोडवेज बढ़ाएगा 250 गाड़ियों के फेरे

Mon, 11 Nov 2024 03:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Nov 2024 03:27 AM IST
सार

गाजियाबाद रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक केशरी नंदन चौधरी ने बताया कि मुख्य स्नान 14 और 15 नवंबर को है। इससे पहले श्रद्धालु गढ़ और अनूपशहर के लिए जाते हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए 12 नवंबर से बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन
Sahibabad : Bus will be available every half hour for Garh Ganga fair
कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। file

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने जाने के लिए गाजियाबाद रीजन के कौशांबी, बुलंदशहर, हापुड़, खुर्जा बस अड्डा पर हर आधे घंटे में बस मिलेंगी। यह बसें 12 नवंबर से 16 नवंबर तक चलेंगी। इस दौरान रोडवेज कुल 250 बसों के फेरे बढ़ाएगा। 

विज्ञापन


गाजियाबाद रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक केशरी नंदन चौधरी ने बताया कि मुख्य स्नान 14 और 15 नवंबर को है। इससे पहले श्रद्धालु गढ़ और अनूपशहर के लिए जाते हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए 12 नवंबर से बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन


इनमें लोनी-15, साहिबाबाद- 15, कौशांबी- 30, गाजियाबाद- 40, साहिबाबाद- 35, बुलंदशहर- 40, कौशांबी- 30, हापुड़- 45 की बसें चलेंगी। उन्होंने बताया कि बुलंदशहर बस अड्डा से स्याना-अनूपशहर-गढ़, कौशांबी बस अड्डा से मुरादनगर-मोदीनगर-हापुड़-गढ़, गाजियाबाद और मोहननगर बस अड्डा से गढ़, हापुड़ और खुर्जा बस अड्डा से अनूपशहर-गढ़ के लिए यात्रियों को बस मिलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed