सहाय बने गृह सचिव, सांघी को मिला विजिलेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार में प्रधान गृह सचिव की जिम्मेदारी एसएन सहाय ने संभाल ली है। सहाय अभी प्रधान वित्त सचिव हैं। उन्हें प्रधान गृह सचिव का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
वहीं, सतर्कता विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी सहाय से वापस लेकर शहरी विकास सचिव चेतन बी सांघी को सौंप दी गई है। सांघी के पास पीडब्ल्यूडी और उद्योग के प्रधान सचिव की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी है।
दिल्ली सरकार में गृह सचिव को लेकर पिछले एक महीने से अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली सरकार और उपराज्यपाल के बीच विवाद चल रहा था। प्रधान गृह सचिव की जिम्मेदारी आईएएस अधिकारी धर्मपाल को सौंपी गई थी।
प्लेयर्स बिल्डिंग में बनी थी सहमति
जिन्हें भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में मुकेश मीणा की उपराज्यपाल के आदेश से नियुक्ति आदेश जारी किए जाने के बाद केजरीवाल सरकार ने हटाकर राजेंद्र कुमार को गृह सचिव की जिम्मेदारी सौंप दी थी। तब से विवाद चल रहा था।
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने कुछ दिन पूर्व गृह मंत्री से मुलाकात करके मामले समाधान निकालने की मांग रखी थी। फिर सरकार की तरफ से तीन नाम गृह सचिव केलिए भेजे गए थे।
उसमें से एसएन सहाय के नाम पर राज निवास और प्लेयर्स बिल्डिंग में सहमति बन गई थी। फिर बुधवार को गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी किए और बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने एसएन सहाय को गृह सचिव की जिम्मेदारी सौंपने का आदेश जारी कर दिया।