फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sadhvi prachi announces 50 lakh reward on zakir naik beheading

साध्वी प्राची बोलीं- 'अरब जाकर लाओ नाइक की गर्दन, दूंगी 50 लाख इनाम'

Wed, 13 Jul 2016 07:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jul 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
sadhvi prachi announces 50 lakh reward on zakir naik beheading
साध्वी प्राची

विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची हमेशा ही अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहती हैं और इस बार भी उनका एक बयान विवादों में है। उनका नया बयान विवादास्पद भाषणों से सुर्खियों में आए इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के खिलाफ है।

विज्ञापन


साध्वी प्राची ने अपने हालिया बयान में डॉ नाइक का सिर काटकर लाने वाले को 50 लाख का इनाम देने की घोषणा की है। साध्वी प्राची ने कहा है कि जाकिर नाइक हिंदुस्तान का सबसे बड़ा दुश्मन है। वह धर्मगुरु बनकर आतंकवाद की पौध तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


साध्वी प्राची ने आगे कहा कि इन धर्मगुरुओं की... मुस्लिम धर्मगुरुओं की, सबकी जांच होनी चाहिए। आज ये कठघरे में खड़े हैं। आज फतवा जारी क्यों नहीं कर रहे?
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तो साध्वी ने बिना रुके कहा, और मैं निवेदन करना चाहती हूं कि कोई भी व्यक्ति सऊदी अरब जाकर, इसकी (जाकिर नाइक) गर्दन काटकर लाए। हिंदुस्तान के सबसे बड़े पेड़ पर लटकाए तो मैं उसको इनाम दूंगी, आकर 50 लाख रुपये लेकर जाए।

sadhvi prachi announces 50 lakh reward on zakir naik beheading
zakir naik

यह पहली बार नहीं है जब साध्वी प्राची ने अपनी जुबान से जहर उगला है, इससे पहले भी वो ऐसी ही बातें करती रही हैं और ऐसे ही बयान देने के लिए चर्चा में रही हैं।

ऐसे बयानों की उस्ताद बन चुकीं साध्वी प्राची का ऐलान यहीं खत्म नहीं हुआ। जाकिर को भारत का सबसे बड़ा दुश्मन बताने के बाद उन्होंने एक कदम और आगे बढ़ाया और कश्मीर के बिगड़ते हालात को बस में करने का तरीका तक सुझा दिया।

अमरनाथ यात्रा बीच में रुकने पर वो बोलीं कि भोले नाथ के दर्शन करने के लिए जो भक्त यात्रा पर गए हैं जल्दी से जल्दी उनकी यात्रा शुरु कराई जाए। आगे बोलते हुए साध्वी बोलीं कि जो शैतान फिर भी नहीं मान रहे हैं, अमरनाथ यात्रियों को परेशान कर रहे हैं, उनके लिए साध्वी का खुला चैलेंज है की वो भी कल हज यात्रा के लिए जाएंगे हिंदुस्तान के किसी भी कोने से हज यात्रा करके दिखाएं।

sadhvi prachi announces 50 lakh reward on zakir naik beheading
साध्वी प्राची

मालूम हो कि हाल ही नाइक तब चर्चा में आए जब ढाका के राजनयिक इलाके 'गुलशन' में स्थित एक स्पेनिश रेस्तरां में एक जुलाई को हुए आतंकवादी हमले के सात हमलावरों में से दो इस्लामिक प्रचारक नाइक के भाषणों से प्रेरित थे। इस हमले में 18 विदेशी नागरिकों और दो पुलिसकर्मियों सहित 22 लोग मारे गए थे।

इस घटना के बाद जाकिर नाइक खुफिया एजेंसियों के निशाने पर हैं। भारत में भी उनके भाषणों की जांच करवाई जा रही है। और साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी नाइक भाषणों की जांच के आदेश देते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

फिलहाल जाकिर नाइक सऊदी अरब में है। और 14 जुलाई को स्काइप के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे विवाद पर अपनी बात रख सकते हैं।

बता दें कि जाकिर नाइक के मुंबई में 'इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन' के संस्थापक हैं। वह 'पीस टीवी' टीवी चैनल का संचालन भी करते हैं। नाइक पर अन्य धर्मों को निशाना बनाकर नफरत भरे भाषणों को लेकर ब्रिटेन व कनाडा में प्रतिबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed