फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SAD got away from BJP to save its existence in Delhi

दिल्ली में अपना अस्तित्व बचाने के लिए भाजपा से दूर हुआ शिअद

Wed, 22 Jan 2020 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Jan 2020 05:14 AM IST
विज्ञापन
SAD got away from BJP to save its existence in Delhi
demo pic - फोटो : Amar Ujala

शिरोमणि अकाली दल बेशक नागरिकता संशोधन बिल का हवाला देकर भाजपा के साथ मिलकर दिल्ली में चुनाव न लड़ने का दावा कर रहा हो, लेकिन अंदर की बात कुछ और ही है। 

विज्ञापन


भाजपा ने दिल्ली में अकाली दल को इस शर्त पर चार सीट देने का ऑफर किया था कि वह कमल के चुनाव चिह्न पर लड़ेंगे। लेकिन इससे पार्टी के अस्तित्व पर संकट देख शिअद प्रधान सुखबीर बादल तैयार नहीं हुए और भाजपा भी नहीं मानी जिससे दिल्ली में दोनों का रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन


दरअसल, अकाली दल के नेता और दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन उपचुनाव में 2017 में भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा की जीत के पीछे भाजपाई यह तर्क दे रहे थे कि वह कमल के फूल चिह्न पर चुनाव लड़े तभी उनकी जीत हुई, वरना वह हार सकते थे। इस बार अकाली दल दिल्ली में आठ सीट मांग रहा था, जिसमें राजौरी गार्डन, हरी नगर, कालका, मोती नगर, शाहदरा, तिलक नगर, सदर बाजार और कृष्णा नगर शामिल हैं। 

वहीं भाजपा की तरफ से अकाली दल के साथ बातचीत के लिए नियुक्त किए गए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़ और नरेश गुजराल के साथ रविवार शाम बातचीत की। सोमवार शाम को भी भाजपा नेतृत्व की तरफ से कोरा जवाब मिलने के बाद अकाली दल ने अपने आठों उम्मीदवारों को चुनाव न लड़ने के आदेश जारी कर दिए।


 पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, सुखबीर ने तो साफ कर दिया कि पहले सिरसा जरूर भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन अब हमारा निशान तकड़ी ही होगा वर्ना हमारी पार्टी खत्म हो जाएगी। इसके बाद सोमवार रात शिअद-भाजपा गठबंधन टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed