{"_id":"59b7ffdb4f1c1be37f8b6647","slug":"ryan-school-will-be-closed-until-next-order-of-gurujram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगले आदेश तक बंद रहेगा रायन स्कूल, शिक्षक और कर्मचारियों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले आदेश तक बंद रहेगा रायन स्कूल, शिक्षक और कर्मचारियों से पूछताछ
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Tue, 12 Sep 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
रायन स्कूल के बाहर पुलिस बल
- फोटो : ani
गुरुग्राम का रायन इंटरनेशनल स्कूल फिलहाल बंद कर दिया गया है। प्रद्युम्न की हत्या के मामले में जांच और लोगों के आक्रोश को देखते हुए स्कूल को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है।
वहीं हत्याकांड की जांच के लिए बनी एसआईटी ने फिलहाल घटनास्थल को सील करा दिया है। बताया जा रहा है कि एसआईटी की टीम ने स्कूल के शिक्षक और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ भी की है।
पढ़ें:- रायन स्कूल हत्याकांड : 14 टीमों ने 5 घंटे तक किया क्राइम सीन री-क्रिएट, फिर निकाला यह परिणाम
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस ने तीन शिक्षकों से इस मामले से पूछताछ की है साथ ही और भी लोगों से पूछताछ की जा रही है। दो दिन के रिमांड पर रायन स्कूल के दो शीर्ष अधिकारी से पूछताछ जारी है। मंगलवार को कार्यवाहक प्रिंसिपल नीरजा बत्रा से भी पुलिस ने पूछताछ की गई।
प्रद्युम्न हत्या को लेकर अब भी लोगों में आक्रोश है। आक्रोश को देखते हुए जिला प्रशासन ने रायन इंटरनेशनल स्कूल को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया है। स्कूल परिसर की पुलिस ने घेराबंदी कर रखी है। लोगों को जाने नहीं दिया जा रहा है।

Trending Videos
रायन स्कूल के बाहर पुलिस बल
- फोटो : ani
मंगलवार से रायन इंटरनेशनल स्कूल की बसों को लेकर भी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने कहा कि जांच जारी है। जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, उसे सबके सामने रख दिया जाएगा।
वहीं, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद गुरुग्राम पुलिस की एक टीम मुंबई गई हुई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस की टीम ने वहां स्कूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एएफ पिंटो से बातचीत की है। इसमें स्कूल के संगठनात्मक ढांचा के साथ सुरक्षा के बंदोबस्त को लेकर बातचीत की है।
पढ़ें:- प्रद्युम्न हत्याकांड: चश्मदीद के एक मास्टरस्ट्रोक ने झुठलाए 5 उभरते सवाल
मंगलवार देर शाम पुलिस की टीम वापस गुरुग्राम लौट आई है। इस मामले में टीम से पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने रिपोर्ट मांगी है। हालांकि इस मामले में पुलिस की ओर से कोई बात बताने से इंकार कर दिया गया है।
वहीं हरियाणा सरकार ने स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए गाइडलाइंस तैयार करने के लिए एक कमेटी गठित की।

Directorate of School Education, govt of #Haryana constituted a committee to frame guidelines for safety of students and teachers at schools
— ANI (@ANI) September 12, 2017