फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RWA highest tricolor unfurled by costing millions.

लाखों की लागत से आरडब्ल्यूए ने फहराया सबसे ऊंचा तिरंगा

Sun, 21 Feb 2016 08:17 PM IST
Updated Sun, 21 Feb 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
RWA highest tricolor unfurled by costing millions.
सेक्टर-39 आरडब्ल्यूए ने रविवार को शहर का सबसे ऊंचा झंडा फहराया। 102 फीट ऊंचा ये झंडा सेक्टर के सी-ब्लॉक पार्क में लगाया गया है।
विज्ञापन


तिरंगे को मुंबई और पोल को राजस्थान से मंगाया गया है। इसे लगाने में करीब साढ़े छह लाख रुपये की लागत आई है। देशभक्ति गीतों के साथ तिरंगा फहराने का जश्न मनाया गया।

इस मौके पर सेक्टर के सभी लोग मौजूद रहे। बता दें कि आरडब्ल्यूए ने पहले भी सेक्टर के एक खाली पड़े प्लॉट में तिरंगा लगाने की कोशिश की थी, लेकिन प्राधिकरण ने कॉमर्शियल प्लॉट बताते हुए तिरंगे को हटवा दिया था।

विज्ञापन

तिरंगे को लगाने में लगे 2 घंटे

RWA highest tricolor unfurled by costing millions.

इसके बार आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण से अनुमति लेकर रविवार को झंडा फहराया। सुबह 11 बजे से पार्क में झंडा लगाने का काम शुरू हो गया।

102 फीट लंबा पोल होने से तिरंगे को लगाने में करीब 2 घंटे का समय लगा। इस दौरान छोटे बच्चों ने राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर फोनरवा अध्यक्ष एनपी सिंह भी मौजूद रहे।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष वत्सला पाराशर ने बताया कि झंडा लगाने के लिए प्राधिकरण ने ही आरडब्ल्यूए को सेक्टर के पार्क में झंडा लगाने के लिए जगह दी है। तिरंगे की लंबाई 30 मीटर और चौड़ाई 20 मीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed