{"_id":"6468e68d8814cc6f100195d8","slug":"rupesh-makwana-registered-his-name-in-guinness-book-of-world-records-by-running-6000-km-in-88-days-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूपेश मकवाना का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, लक्ष्य से पहले तय की दूरी; 88 दिन में 6000 KM दौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूपेश मकवाना का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, लक्ष्य से पहले तय की दूरी; 88 दिन में 6000 KM दौड़े
Sat, 20 May 2023 08:57 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 20 May 2023 08:57 PM IST
सार
रूपेश मकवाना ने 88 दिन में 6000 KM की दौड़ लगाकर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया है।
विज्ञापन
क्रॉस कंट्री रनर रूपेश मकवाना
- फोटो : ट्वीट/@RMRunners3
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रॉस कंट्री रनर रूपेश मकवाना ने शनिवार को इंडिया गेट पर अपनी 6 हजार किलोमीटर दौड़ पूरी की। इस उपलब्धि के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के खेल गतिविधि तथा पेफी (फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया) के तत्वाधान में रूपेश ने 21 फरवरी 2023 को इंडिया गेट से 6000 किलोमीटर लंबी दौड़ को शुरू करते हुए इसे 99 दिनों पूरा करने का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने भारत के 13 राज्यों को पार करते हुए यह दौड़ महज 88 दिनों मे ही पूरी करते हुए इंडिया गेट दिल्ली में ही खत्म हुई। यहां एबीवीपी खेल गतिविधि के अखिल भारतीय प्रमुख प्रदीप शेखावत, पेफी के राष्ट्रीय सचिव पीयूष जैन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन