फाइव स्टार होटल में 'बीफ' पर बवाल, छह गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीफ पर एक बार फिर बवाल हुआ है। इस बार निशाना सेक्टर-18 स्थित पांच सितारा होटल को बनाया गया, जहां एक अखबार दिल्ली के पांच सितारा होटल में बीफ परोसे जाने का स्टिंग का खुलासा कर रहा था।
अपने आप को गोरक्षा दल के समर्थक बताए जाने वाले दो दर्जन लोगों ने होटल में सोमवार दोपहर धावा बोल दिया और हाथापाई की। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुंची। उसके बाद हालात पर काबू पाया गया। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, बाकी फरार होने में सफल रहे।
पुलिस ने बताया कि एक अखबार और वेब पोर्टल ने दिल्ली के पांच सितारा होटलों में बीफ परोसे जाने का स्टिंग ऑपरेशन किया था। इस स्टिंग ऑपरेशन का खुलासा सेक्टर-18 स्थित एक पांच सितारा होटल में अखबार व पोर्टल के संपादक कर रहे थे।
जबरन घुस गए गौरक्षा दल के लोग
तभी गोरक्षा दल के कई लोग वहां जबरन घुस गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कई थानों की फोर्स पहुंची और हंगामा शांत कराया।
पुलिस को देख कर वहां से गोरक्षा दल के कई समर्थक फरार हो गए हालांकि पुलिस ने मौके से 6 लोगों को दबोच लिया।
एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि गोरक्षा दल के कमल नागर, अंकित शर्मा, वेद नागर, रोहित कुमार, अंकुर और रविंद्र चौहान समेत 15 लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा आदि की गंभीर धाराओं में अखबार के अधिकारी अंकित यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।