फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ruckus at Flight on taking shelf with young woman

युवती संग सेल्फी लेने पर फ्लाइट में हंगामा, त्रिवेंद्रम से दिल्ली आ रहा था प्लेन

Wed, 18 Jul 2018 01:22 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jul 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
Ruckus at Flight on taking shelf with young woman
त्रिवेंद्रम से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट में सोमवार शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक शख्स ने साथ सफर कर रही युवती और उसकी बहन के साथ सेल्फी ले ली। युवती ने फ्लाइट में हंगामा खड़ा कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बावजूद आरोपी ने मोबाइल से सेल्फी डिलीट नहीं की तो युवती ने दिल्ली पहुंचते ही इसकी शिकायत डोमेस्टिक एयरपोर्ट थाना पुलिस को की। 

एयरपोर्ट डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

एयरपोर्ट के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवती रीमा (बदला नाम) नारायणा में रहती है और पढ़ाई कर रही है। रीमा ने शिकायत में कहा है कि वह सात परिजनों संग इंडिगो की फ्लाइट से त्रिवेंद्रम से आ रही थी। 
विज्ञापन

वह और उसकी बहन आगे बैठे और अन्य परिजन पीछे। रीमा वाली सीट पर खिड़की की तरफ विवेक बैठा था। विवेक ने उसकी और उसकी बहन की गलत ढंग से सेल्फी ले ली। 

रीमा ने विवेक से सेल्फी डिलीट करने का आग्रह किया, मगर वह नहीं माना। इसके बाद रीमा ने फ्लाइट में हंगामा शुरू कर दिया। एयरपोर्ट पुलिस ने रीमा की शिकायत पर आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर लिया था। 

डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि विवेक की मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी एक मीडिया संस्थान में सीनियर पद पर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed