फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RTV driver lost his life for stopping two men from doing toilet

घर के सामने शूशू करने से रोका तो बेरहमी से की हत्या

Fri, 24 Jul 2015 11:33 AM IST
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
RTV driver lost his life for stopping two men from doing toilet

शाहबाद डेयरी इलाके में बुधवार रात घर के बाहर शूशू करने से मना करने पर एक आरटीवी चालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरटीवी चालक ब्रह्मप्रकाश (32) सपरिवार शाहबाद डेयरी स्थित दौलतपुर गांव में रहता था।

पुलिस के सुलह करवाने के बाद भी कर डाली हत्या

RTV driver lost his life for stopping two men from doing toilet

बुधवार रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि ब्रह्मप्रकाश को किसी ने चाकू मार दी है। पुलिस ने पीड़ित को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू की। इसमें पता चला कि बुधवार रात करीब 11 बजे ब्रह्मप्रकाश ने दो युवकों से झगड़े की शिकायत की थी।

ब्रह्मप्रकाश ने दूसरी गली में रहने वाले दो युवकों को अपने घर के सामने शूशू करते हुए देखा। उसने युवकों को ऐसा करने से रोका। इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया।

पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाकर वहां से चली गई। कुछ देर बाद पुलिस को ब्रह्मप्रकाश पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत झगड़ा करने वाले युवकों के घर पर दबिश दी, लेकिन दोनों वहां से फरार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed