फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RTI activist chandramohan case.

डीएनए जांच से कसेगा चंद्रमोहन पर शिकंजा

Fri, 17 Oct 2014 07:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 17 Oct 2014 07:22 AM IST
विज्ञापन
RTI activist chandramohan case.

नोएडा के आरटीआई एक्टिविस्ट चंद्रमोहन शर्मा की कार में मिले शव की पहचान के लिए पुलिस ने शव के नमूने डीएनए जांच के लिए भेज दिए हैं। डीएनए जांच के बाद पुलिस को पता चल सकेगा कि जिस व्यक्ति का शव कार से जली हालत में मिला था, उसके परिजन कौन हैं। इसके आधार पर पुलिस आरोपी के खिलाफ और शिकंजा कस सकेगी। बृहस्पतिवार को सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल से सैंपल हैदराबाद के  लिए भेजे गए।

विज्ञापन


मालूम हो कि चंद्रमोहन की कार से मिले शव की जब पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की तो एक व्यक्ति ने शव की पहचान अपने बेटे के रूप में की। पुलिस ने असली परिजनों का पता लगाने के लिए डीएनए जांच कराने का फैसला किया है। बृहस्पतिवार को सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में पुलिस ने कार से मिले शव का नमूना पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग ने परिजन के नमूनों के साथ हड्डी का सैंपल हैदराबाद स्थित एफएसएल फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा है। गौरतलब है कि एक मई को उसकी कार से जली हालात में एक शव बरामद हुआ था। उस समय शव की पहचान चंद्रमोहन के रूप में की गई थी। लेकिन बाद में पुलिस ने उसे उसकी प्रेमिका के साथ बंगलूरू से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed